Raj Babbar Exclusive Interview: कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए हरियाणा की गुरुग्राम लोकसभा सीट से एक्टर राज बब्बर को चुनावी रण में उतारा है। वे चुनाव प्रचार में भी जुट गए हैं, इस बीच उन्होंने News24 को एक्सक्लूसिव इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024, कांग्रेस, अपनी उम्मीदवारी, गुरुग्राम और चुनावी रण को लेकर पूछे गए सवालों के जवाब दिए।
चैनल के डिप्टी एडिटर संजीव त्रिवेदी द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में राज बब्बर ने यह कहा कि वे कांग्रेस के उम्मीदवार हैं और हरियाणा के जिस गुरुग्राम से उन्हें टिकट दिया गया है, वे चाहते हैं कि गुरुग्राम उन्हें अपना नेता चुने, लेकिन आखिर एक्टर क्यों ऐसा चाहते हैं और कांग्रेस ने भी उन्हें यादव पृष्ठभूमि वाले गुरुग्राम से चुनावी रण में क्यों उतारा, आइए इन सवालों के जवाब जानते हैं खुद एक्टर की जुबानी…
राज बब्बर को क्यों चुने गुरुग्राम की जनता?
सवाल पूछे जाने पर कि गुरुग्राम से ही क्यों चुनावी रण में उतरे, एक्टर राज बब्बर ने कहा कि 1947 में भारत-पाकिस्तान के विभाजन के बाद उनके पुरखे गुरुग्राम में बसे थे। उनके दादा और पिता अंबाला रेल डिवीजन में नौकरी करते थे। उनकी ट्रांसफर उत्तर प्रदेश के आगरा में हो गई तो परिवार वहां भी कई साल रहा। आगरा से ही मैं मुंबई गया था और एक्टर बना।
फरीदाबाद में मेरे रिश्तेदार हैं। बहन की शादी वहां हुई है। भतीजे-भतीजी की शादी भी वहीं हुई है। आगरा और इसके आस-पास इलाके में 25 साल सांसद रहा। 1994 से 2021 तक सांसद रहा, लेकिन मैंने उत्तर प्रदेश में प्रॉपर्टी नहीं बनाई, क्योंकि मैं सांसद प्रॉपर्टी बनाने के लिए नहीं बना था। जनता के लिए काम करने आया था।
यह भी पढ़ें:‘दक्षिण में साफ और उत्तर में हाफ होगी BJP’; अमेठी-रायबरेली पर क्या बोले राजीव शुक्ला
बची हुई जिंदगी गुरुग्राम की सेवा में बिताऊंगा
एक्टर राज बब्बर ने कहा कि अब अगर बात करूं कि बसना कहां है तो गुरुग्राम से अच्छा कोई शहर नहीं हो सकता। आगरा की जनता के लिए काम किया, अब गुरुग्राम की जनता की सेवा करना चाहता हूं, इसलिए दिली ख्वाहिश है कि गुरुग्राम की जनता मुझे चुने। चुनाव नहीं भी जीत पाया तो भी गुरुग्राम में घर बसाऊंगा, बाकी की जिंदगी हरियाणा में राजनीति करुंगा। एक साधारण नागरिक की तरह गुरुग्राम जाऊंगा।
लोगों से कहूंगा कि अगर गुरुग्राम की समस्याएं खत्म हो गई हैं तो वोट न दो। अगर नहीं तो एक बार हमें भी आजमा लो। इस बार चुनाव का मुद्दा मंगलसूत्र नहीं महंगाई है। प्रधानमंत्री मोदी को मुद्दे भटकाना शोभा नहीं देता। कांग्रेस की 5 न्याय, 25 गारंटी मुद्दा है। यादव रुझान से हटकर नॉन यादव को कांग्रेस ने चुनाव टिकट दिया तो इसका मकसद गुरुग्राम में रहने वाले विभिन्न वर्गों के मतदाताओं को आकर्षित करना है।
यह भी पढ़ें:गांधीनगर सीट पर कैसा होगा मुकाबला? क्या अमित शाह के सामने टिक पाएंगी सोनल पटेल
संबंधित खबरें
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पहली बार SCO फोरम में भारत आने का न्योता
1 hr agoकर्नाटक MLC चुनाव में NDA का क्लीन स्वीप, कांग्रेस का सूपड़ा हुआ साफ
1 hr agoLIVE: चक्रवाती तूफान 'अर्नब' के असर से पश्चिम बंगाल के दीघा में तेज हवाएं
3 hrs agoLIVE: सूडान के एक बाजार पर सेना के ड्रोन हमले में 100 से ज्यादा की मौत
3 hrs agoसमुद्र में उफान, आंधी-तूफान, भारी बारिश; 'अर्नब' के लैंडफॉल से कैसे हालात?
4 hrs agoMLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
10 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
11 hrs agoसाइक्लोन 'अर्नब' का दिखने लगा असर, चेन्नई में समंदर का खौफनाक रूप
12 hrs agoकौन हैं एयर मार्शल विक्रम गौर? मिलिट्री अफेयर्स डिपार्टमेंट में मिला अहम पद
13 hrs agoकेरल कांग्रेस ने CJI से मांगी माफी, विवादित पोस्ट से जुड़ा है मामला
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines