दिल्ली से लेकर उत्तराखंड तक बारिश का कहर, जमकर बरसे ओले, जानिए देशभर के मौसम का हाल

देश के कई राज्यों में अचानक मौसम बदल गया है. तेज बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं ने जनजीवन को अस्त-वयस्त कर दिया है. किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा है, वहीं तापमान में गिरावट से ठिठुरन और भी बढ़ गई है.

Rain and Hailstorm

Credit: Social Media

देश के अलग-अलग हिस्सों में इन दिनों मौसम ने अचानक करवट ली है. कई राज्यों में तेज बारिश के साथ-साथ जमकर ओले बरसे . मौसम के बदलते मिजाज से ठंड बढ़ गई है, जिसने किसानों और आम जनता को मुश्किल में डाल दिया है. मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने की वजह से ये हालात बने हुए हैं . उत्तर भारत की बात करें तो दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के कई इलाकों में तेज बारिश के साथ ओले गिरे हैं. कुछ जगहों पर ओले इतने बड़े थे कि फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है. गेहूं, सरसों और सब्जियों की फसल को नुकसान होने से किसान परेशान हैं. कई गांवों में खेतों में पानी भर गया है, जिससे कटाई का काम भी रुक गया.

विज्ञापन
विज्ञापन

पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी जारी

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी का कहर जारी है. उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग और चमोली में पिछले 24 घंटे से बारिश हो रही है. कई जगहों पर बिजली गुल है. उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ और देहरादून जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी जारी है. हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को ऑरेंज अलर्ट के बीच जमकर बारिश और बर्फबारी हुई. मध्य भारत में भी मौसम का मिजाज बदला है. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई है. मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में ओले भी बरसे.

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

महाराष्ट्र के विदर्भ और मराठवाड़ा क्षेत्र में भी बादल छाए हुए हैं. यहां हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है. वहीं दक्षिण भारत के राज्यों जैसे कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश और तेज हवाओं के कारण मौसम सुहावना हो गया है. हालांकि, शहरों में जलभराव की समस्या भी देखने को मिली है, जिससे ट्रैफिक प्रभावित हुआ है. मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों तक कई राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है. विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. खराब मौसम के दौरान खुले में न निकलें और सुरक्षित जगहों पर रहें. किसानों को भी फसलों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने की अपील की गई है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ