Weather Forecast : देश के अधिकांश राज्यों में अगस्त के बाद सितंबर महीने में भी बारिश का सिलसिला जारी है। यूपी और एमपी समेत कई राज्यों में अगले 6 दिनों तक ठंडी-ठंडी हवाएं चलेंगी और जमकर बादल बरसेंगे। साथ ही दिल्ली में झमाझम बारिश होने की भी संभावना है। दिल्ली में आसमान में काले बादल छाए हुए हैं और बीच-बीच में बूंदाबांदी भी हो रही है। इसे लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की। जहां भारी बारिश की वजह से एमपी के भोपाल में गुरुवार को 5वीं क्लास तक के स्कूल बंद रहेंगे तो वहीं उत्तराखंड के बागेश्वर में स्कूल बंद करने का ऐलान किया गया। आइए जानते हैं कि आईएमडी ने लेटेस्ट अपडेट क्या जारी किया?
पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश का डिप्रेशन 8 किमी प्रति घंटे की स्पीड से धीरे-धीरे उत्तर-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ रहा है, जो आज एमपी के दमोह से लगभग 60 किमी उत्तर पूर्व में, खजुराहो से 90 किमी दक्षिण में, सतना से 100 किमी पश्चिम-दक्षिण पश्चिम में और यूपी के झांसी से 190 किमी दक्षिण पूर्व में स्थित है। अगले 24 घंटों के दौरान इसके धीरे-धीरे उत्तर-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है।
यह भी पढे़ं : इस बार पड़ेगी भयंकर ठंड, इन राज्यों में 3 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान! IMD ने दिया बड़ा अपडेट
जानें कब तक होगी बरसात
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, पूर्वी मध्य प्रदेश में 12 से लेकर 14 सितंबर और पश्चिम मध्य प्रदेश में 12 से 15 सितंबर तक भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इसी दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी जमकर बादल बरस सकते हैं। वहीं, पूर्वी राजस्थान में गुरुवार से लेकर रविवार तक और पश्चिमी राजस्थान में 12 सितंबर को झमाझम बरसात हो सकती है। अगले 24 घंटे में इन राज्यों में बाढ़ आने का खतरा मंडरा रहा है।
इन जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हमीरपुर, मुजफ्फरनगर, जालौन, झांसी, ललितपुर जिले, पूर्वी मध्य प्रदेश के दमोह और सागर जिले, पश्चिमी मध्य प्रदेश के आगर-मालवा, अशोकनगर, भिंड, भोपाल, गुना, ग्वालियर, झाबुआ, मंदसौर, मुरैना, नीमच, रायसेन, राजगढ़, रतलाम, सीहोर, शाजापुर, श्योपुर, शिवपुरी और विदेश जिले, छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ छुईखदान गंडई, कबीरधाम, रायपुर, पूर्वी राजस्थान के बांसवाड़ा, भीलवाड़ा, डूंगरपुर, जयपुर, सिरोही, धौलपुर, अलवर में जमकर बारिश होने के आसार हैं।
तीन दिनों तक यूपी-एमपी-उत्तराखंड में बरसेंगे बादल
उत्तरी मध्य प्रदेश और उससे सटे दक्षिणी उत्तर प्रदेश में अगले 24 घंटों के दौरान 30-40 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है, जो 50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं। भारी बारिश की वजह से मैदानी इलाकों में बाढ़ और जलभराव की समस्या उत्पन्न हो सकती है। मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। राजधानी में अगले 4 दिन बारिश होने की संभावना है। अगले तीन दिनों तक उत्तराखंड, यूपी, एमपी में भीषण से बहुत भीषण बारिश हो सकती है।
यह भी पढे़ं : 70KM की स्पीड से चलेंगी हवाएं, इन 7 राज्यों में बरसेंगे बादल, जानें IMD का लेटेस्ट अपडेट
इन राज्यों में भी बरसात के आसार
दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा, झारखंड, छत्तीसगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में 12 सितंबर से लेकर 17 सितंबर के बीच मध्यम से लेकर तेज बरसात होने के आसार हैं।
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट ने दी ग्रीन पटाखे फोड़ने की इजाजत, दिवाली के मौके पर मिली मंजूरी
4 mins agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
24 mins agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
31 mins agoकितनी तैयार भारत की पहली बुलेट ट्रेन, नॉर्मल से अलग क्यों होते हैं ट्रैक?
54 mins agoआंध्र प्रदेश के 12 बूथों पर दोबारा मतदान, चुनाव आयोग का फैसला
1 hr agoनौसेना के लिए 53,866 करोड़ रुपये की डील, राजनाथ बोले-5 करोड़ रोजगार के मौके
1 hr agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
2 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
3 hrs agoपूर्व CJI वाईके सभरवाल के बेटों की बढ़ीं मुश्किलें, आयकर विभाग कसेगा शिकंजा
4 hrs ago'न्याय और अन्याय…', कोर्ट में लंबित मामलों पर CJI सूर्यकात ने कही बड़ी बात
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines