IMD Weather Forecast : देश के कई राज्यों में एक बार फिर बारिश कहर बनकर बरसेगी। भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए अलर्ट जारी किया है। कई जिलों में आकस्मिक बाढ़ आने का खतरा मंडरा रहा है। साथ ही कई इलाकों में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो सकी है, जिससे सड़कों पर जाम लग सकता है। ऐसे में अगर जरूरी न हो तो लोग शुक्रवार को घरों से बाहर न निकलें और किसी सुरक्षित स्थानों पर रहें। आइए जानते हैं कि आईएमडी का क्या है अलर्ट?
अगले 2 दिनों तक बारिश का अलर्ट जारी
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने भारी बारिश को लेकर ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड में अगले दो दिन 13-14 सितंबर को भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। जहां पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आंधी रात से लेकर शुक्रवार को दिनभर जमकर बादल बरसेंगे तो वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में 13-14 सितंबर को बरसात हो सकती है। पूर्वी-पश्चिमी मध्य प्रदेश में 13 से 14 सितंबर तक तेज वर्षा होने के आसार हैं। राजस्थान में 14 सितंबर को एवं हरियाणा में 13 से लेकर 14 सितंबर को भारी वर्षा होने की संभावना है।
यह भी पढे़ं : क्या दिल्ली में टूटेंगे सर्दी के सारे रिकॉर्ड? जानें भयंकर ठंड को लेकर IMD की भविष्यवाणी
इन जिलों में बाढ़ का खतरा
उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान में अगले 24 घंटे मूसलाधार बारिश हो सकती है, जिससे कई जिलों में बाढ़ भी आ सकती है। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल, देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत, चमोली और पिथौरागढ़ जिले, यूपी के मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, अरोहा, संभल, बदायूं, बुलंदशहर, अलीगढ़, कासगंज, हाथरस, एटा, औरैया, एटा, शाहजहांपुर, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, हमीरपुर, जालौन, झांसी, कन्नौज, कानपुर देहात, हरदोई, सीतापुर, लखनऊ, उन्नाव, रायबरेली और बाराबंकी जिले, एपी के छतरपुर, दमोह, सागर, आगर मालवा, अशोकनगर, भिंड, भोपाल, दतिया, गुना, मुरैना, राजगढ़, श्योपुर, शिवपुरी, रायसेन और विदेशा, राजस्थान के कोटा, बराज, झालावाड़, प्रतापगढ़, अलवर, दौसा, बूंदी, करौली और भरतपुर जिले में बाढ़ आने का खतरा है। वहीं, इसका असर हिमाचल प्रदेश में भी देखने को मिला, जहां शिमला, सिरमौर, कुल्लू और किन्नौर जिले बाढ़ में डूब सकते हैं।
यह भी पढे़ं : इस बार पड़ेगी भयंकर ठंड, इन राज्यों में 3 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान! IMD ने दिया बड़ा अपडेट
चलेंगी तेज ठंडी हवाएं?
बताया जा रहा है कि 100 से 200 एमएम बारिश होने के आसार हैं, जिससे सड़कों से लेकर घरों तक बारिश का पानी पहुंच सकता है। आईएमडी के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश के आसपास, उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश, उत्तर-पूर्व राजस्थान और दक्षिण हरियाणा के इलाकों में 35-45 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलेंगी, जोकि 55 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं।
संबंधित खबरें
बैटमैन मास्क की क्या है कहानी? राहुल गांधी ने खरगे को भी पहनाया
4 mins ago6 राज्यों में नए गवर्नर्स का ऐलान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की नियुक्ति
50 mins agoमहंगे इलाज के खिलाफ केंद्र का एक्शन! अब अस्पताल नहीं ऐंठ पाएंगे भारी फीस
56 mins agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 hr agoCJI सूर्यकांत के इस्तीफे की मांग पर भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन
1 hr agoEC की फाइलें, एजेंडा और मीटिंग मिनट्स…, SC से विपक्ष की क्या है मांगें?
2 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
3 hrs agoउम्र, एजुकेशन..., नेहा बोरा के बारे में Google पर क्या सर्च कर रहे लोग?
3 hrs ago'अराजकता फैला रहे हैं नेता प्रतिपक्ष', INDIA गठबंधन मार्च पर भड़की BJP
4 hrs agoSIR-CEC के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दर्ज, कल हो सकती है सुनवाई
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines