ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। अब वापसी का टिकट कराने पर 20 प्रतिशत की छूट मिलेगी। इसका सीधा फायदा दिवाली में होगा। दिवाली पर घर जाने वालों को वापसी में टिकट की समस्या रहती थी। इसके लिए रेलवे रास्ता निकाल लिया है। रेलवे ने लोगों को रिटर्न टिकट करने के लिए 20 प्रतिशत छूट देकर प्रोत्साहित किया है। रेलवे बोर्ड ने बताया कि त्योहारों के मौसम में भीड़ से बचने के लिए, टिकट बुकिंग की परेशानी से बचने के लिए ‘राउंड ट्रिप पैकेज’ बनाया गया है।
ऐसे मिलेगी स्कीम की छूट
रेलवे बोर्ड के अनुसार, 20 प्रतिशत छूट का लाभ लेने के लिए यात्रियों को एक साथ ही आने-जाने का टिकट बुक करना होगा। दोनों टिकटों में यात्री की डिटेल भी एक जैसी ही होनी चाहिए। दोनों तरफ की ट्रेन एक ही क्लास और एक ही स्टेशन जोड़ी (O-D Pair) की होनी चाहिए। 20 प्रतिशत की छूट फ्लेक्सी फेयर वाली ट्रेनों को छोड़कर सभी श्रेणियों और सभी ट्रेनों में लागू होगी। छूट में विशेष ट्रेनें (ऑन डिमांड ट्रेनें) भी शामिल रहेंगी।
केवल इन दिनों के बीच मिलेगी यह सुविधा
रेलवे बोर्ड छूट की यह सुविधा केवल आगामी त्योहारों को देखते हुए दी है। इस छूट का लाभ उठाने के लिए बोर्ड ने सीमा तय की है। आने के लिए 13 अक्टूबर से 26 अक्टूबर 2025 के बीच की यात्रा का टिकट और वापसी के लिए 17 नवंबर से 1 दिसंबर 2025 के बीच का होना चाहिए।
छूट पाने के लिए याद रखें ये शर्तें
रेलवे बोर्ड ने 20 प्रतिशत छूट देने के लिए शर्तें भी दी हैं। योजना चलने के दौरान टिकट कैंसल करने पर रिफंड नहीं मिलेगा। साथ ही कौन टिकट में कोई सुधार भी नहीं होगा। अतिरिक्त छूट के लिए वापसी यात्रा बुकिंग के दौरान कोई छूट, रेल यात्रा कूपन, वाउचर आधारित बुकिंग, पास या PTO आदि स्वीकार्य नहीं होंगे। दोनों तरफ का टिकट एक ही माध्यम से बुक होना चाहिए। इंटरनेट (ऑनलाइन) बुकिंग या आरक्षण कार्यालयों में काउंटर बुकिंग। पीएनआर का चार्ट बनते समय कोई एक्सट्रा चार्ज लेता है तो फीस नहीं ली जाएगी।
संबंधित खबरें
दिवाली पर दिल्ली, गाजियाबाद, पटना और सिक्किम में भीषण आगजनी, मची अफरा-तफरी
1 hr ago'नक्सलवाद से मुक्त होने के बाद भारत की पहली दिवाली', बस्तर में बोले PM मोदी
9 hrs ago'2029 में BJP...', दिपके का बड़ा दावा; जानें एयरपोर्ट पर क्यों बिताई रात?
10 hrs agoआज 99 साल के हुए आडवाणी, PM मोदी ने दी बधाई, पुराने दिनों को किया याद
11 hrs agoLIVE: अब 'बाबा' को शानदार विदाई देने का समय आ गया है: अखिलेश
13 hrs agoरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों के साथ मनाया दिवाली का जश्न
23 hrs agoआज का 'लक्ष्मी' मंत्र: चमके बाजार, EMI का मायाजाल और युवाओं का वित्तीय संकट
1 day agoकेरल को 'जंतर-मंतर' बनाने CJP के प्रोटेस्ट में पहुंचे अभिजीत दीपके
1 day ago'इस बार भी वीर जवानों के साथ...', दिवाली पर PM मोदी का संदेश
1 day ago'इंदिरा पर दबाव था , सिर्फ संजय नहीं जिम्मेदार', इमरजेंसी पर बोलीं सोनिया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines