रेलवे अधिकारियों ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, रिटायर्ड फौजी को लौटाए 1 लाख रुपये

Jammu News: भारतीय सेना से रिटायर होकर वापस घर लौट रहा एक फौजी ट्रेन में 1 लाख रुपये भूल गया। जब वह घर पहुंचा तो उन्हें इस बारे में पता चला। उन्होंने मान लिया कि अब उन्हें पैसा नहीं मिल पाएगा। इसके बाद जम्मू तवी रेलवे स्टेशन से आए एक फोन कॉल ने उनकी मायूसी को खुशी में बदल दिया।

jammu tawi

jammu tawi

पंकज शर्मा, जम्मू

Jammu News: ट्रेन में सफर के दौरान एक फौजी अपने 1 लाख रुपये ट्रेन में भूल गया। वह जब घर पहुंचा तो उसे अपने पैसों का ध्यान आया। इसके बाद जम्मू तवी रेलवे स्टेशन से आए एक फोन से उसका चेहरा खिल गया। रेलवे अधिकारियों ने ईमानदारी की मिसाल कायम करते हुए उसे स्टेशन बुलाकर एक लाख रुपये सौंप दिए।

पैसों के मिलने की नहीं थी उम्मीद 

पंजाब निवासी एक व्यक्ति कुछ दिनों पहले ट्रेन में सफर के दौरान 1 लाख रुपये भूल गया था। वह जब घर पहुंचा तो उसे पैसों की याद आई। वह मन मसोस कर रह गया और सोचने लगा कि अब उसे पैसा नहीं मिल पाएगा। इस बीच उन्हें जम्मू तवी रेलवे स्टेशन के एक अधिकारी का फोन आया। अधिकारी ने उससे कहा कि जो 1 लाख रुपये ट्रेन में छूट गए थे  अब उनके पास है। वह आकर अपना पैसा ले जा सकते हैं।

ऐसे किया संपर्क 

बताया जा रहा है कि पैसा एक बैग में था, जिसमें व्यक्ति के कुछ कपड़े और डायरी भी रखी थी। इसी डायरी में उनका मोबाइल नंबर भी लिखा था। जिसके जरिए रेलवे अधिकारियों ने उससे संपर्क किया।

रिटायर होकर लौट रहे थे घर

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, पंजाब निवासी व्यक्ति सेना में जवान हैं। वह रिटायर होकर ट्रेन से घर लौट रहा था। इसी दौरान वह अपना एक बैग ट्रेन में भूल गया। इसी बैग में 1 लाख रुपये रखे थे। रेलवे अधिकारियों ने फौजी से संपर्क कर उन्हें स्टेशन पर बुलाया और उसे 1 लाख रुपये सौंप दिए। पैसा मिलने के बाद उन्होंने रेलवे अधिकारियों के कार्य को सराहा और धन्यवाद कहा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ