रेलवे ने दी बड़ी गुडन्यूज, Tatkal टिकट बुकिंग हुई आसान, अब एक क्लिक में हो जाएगी कन्फर्म

रेलवे मंत्रालय ने Tatkal टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव किए हैं. अब एक क्लिक में तत्काल टिकट कन्फर्म होने की संभावना बढ़ गई है, जिससे यात्रा और आसान हो जाएगी.

Railway Tatkal Ticket

Credit: Social Media

विज्ञापन

भारतीय रेलवे ने Tatkal टिकट बुकिंग के नियम बदल दिए हैं. अब यात्रियों को टिकट जल्दी और आसान तरीके से मिल सकेगा. नए नियमों के मुताबिक, अगर आपका IRCTC अकाउंट पूरी तरह से वेरिफाइड और आधार से लिंक है, तो सिर्फ एक क्लिक में टिकट कन्फर्म होने की उम्मीद बढ़ जाएगी. पिछले कई सालों से यात्री शिकायत करते रहे हैं कि Tatkal टिकट बुकिंग के समय टिकट सेकंडों में खत्म हो जाते हैं. इसका कारण एजेंट और बोट्स का सिस्टम पर कब्जा करना था. रेलवे ने ये समस्या दूर करने के लिए नियम अपडेट किए हैं.

ये भी पढ़ें: रेलवे स्टेशन के पीले बोर्ड का ‘सीक्रेट’… क्यों लिखी होती है समुद्र तल से ऊंचाई और कैसे बचाती है यह आपकी जान

विज्ञापन

क्या हैं नए नियम?

• अब Tatkal टिकट तभी बुक होंगे जब आपका IRCTC अकाउंट आधार से लिंक और वेरिफाइड हो.
• पहचान वेरिफिकेशन जरूरी होगा, ताकि फर्जी बुकिंग और एजेंट की गलत गतिविधियों पर रोक लगे.
• तकनीकी बदलाव किए गए हैं जो बोट्स और ऑटो टूल्स से बुकिंग रोकेंगे.
• शुरुआती मिनटों में एजेंटों पर नए प्रतिबंध लागू होंगे ताकि आम यात्रियों को प्राथमिकता मिले.
• पेमेंट गेटवे पहले से तेज और सुरक्षित बनाया गया है, जिससे आखिरी समय पर टिकट कैंसल होने का डर कम होगा.

यात्रियों को रेलवे का सुझाव

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए कुछ सुझाव भी दिए हैं. रेलवे ने कहा कि यात्री अपने IRCTC अकाउंट को आधार से लिंक और वेरिफाइड करें. बुकिंग से पहले इंटरनेट कनेक्शन ठीक करें. मोबाइल नंबर सही डालें ताकि OTP वेरिफिकेशन आसानी से पूरा हो सके. रेलवे का ये बदलाव टिकट बुकिंग को और आसान, सुरक्षित और पारदर्शी बनाने की दिशा में बड़ा कदम है. अब आम यात्रियों को Tatkal टिकट कन्फर्म होने की उम्मीद पहले से ज्यादा होगी.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ