Rahul Navin IRS Officer appointed as Enforcement Directorate in-charge Director: आईआरएस अफसर राहुल नवीन को प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) यानी ईडी का नया डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। उन्होंने बतौर कार्यवाहक ईडी डायरेक्टर कार्यभार संभाला है। नियुक्ति के साथ ही वे ईडी के सबसे वरिष्ठ अफसर बन गए हैं। इससे पहले वे स्पेशल डायरेक्टर थे। उन्होंने ईडी मुख्यालय में चीफ विजिलेंस अफसर के रूप में भी काम किया है।
संजय मिश्रा की जगह संभाली जिम्मेदारी
आईआरएस अधिकारी राहुल नवीन ने मौजूदा डायरेक्टर संजय कुमार मिश्रा की जगह ली है। मिश्रा का कार्यकाल पूरा होने पर शुक्रवार को उन्हें प्रवर्तन निदेशालय का प्रभारी डायरेक्टर नियुक्त किया गया। वे नियमित डायरेक्टर की नियुक्ति होने तक या अगले आदेश तक अपनी कुर्सी पर बने रहेंगे।
कार्यकाल विस्तार का मुद्दा सुप्रीम तक पहुंचा
दरअसल, संजय कुमार मिश्रा के कार्यकाल विस्तार का मुद्दा सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा था। जुलाई में सुप्रीम कोर्ट ने 15 सितंबर तक कार्यकाल विस्तार दिया था। यह भी स्पष्ट कर दिया था कि आगे उन्हें कोई विस्तार नहीं मिलेगा। सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला मिश्रा को 2020 के बाद मिलने वाले बार-बार सेवा विस्तार के खिलाफ दो याचिकाओं पर दिया था। पहले सुप्रीम कोर्ट ने सेवा विस्तार को अवैध ठहराया था, बाद में अपने फैसले को बदलकर मिश्रा का कार्यकाल 15 सितंबर तक के लिए बढ़ा दिया था।
बिहार के रहने वाले हैं नवीन कुमार
आईआरएस अफसर नवीन कुमार 1993 बैच के अधिकारी हैं। नवीन बिहार के रहने वाले हैं। जांच एजेंसी में वे कम बोलने वाले व्यक्ति के रुप में जाने जाते हैं, लेकिन कलाम चलाने में माहिर हैं।
1956 में बनी थी जांच एजेंसी
दरअसल, प्रवर्तन निदेशालय एक सरकारी एजेंसी है। इसकी स्थापना देश को आजादी मिलने के 9 साल बाद एक मई 1956 को हुई थी। एजेंसी मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े अपराधों और उल्लंघनों से जुड़े मामलों की जांच करती है।
यह भी पढ़ें: Global Leader List: PM मोदी की दुनिया में बादशाहत कायम, बाइडेन और सुनक बहुत पीछे छूटे
संबंधित खबरें
SC ने केंद्र को लगाई फटकार, दवाओं की ज्यादा कीमत पर उठाए सवाल
34 mins agoकर्नाटक SIR की फाइनल लिस्ट जारी, 1.88 लाख वोटर्स के कटे नाम
1 hr agoक्या है संसद सत्र का सत्रावसान, स्थगन से कितना अलग? कब तक रह सकता स्थगित
2 hrs ago'किसी न्यूज चैनल से...', राहुल के खिलाफ याचिका पर CJI ने वकील को फटकारा
2 hrs agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
4 hrs agoचक्रवात, हरीकेन और टाइफून में क्या है फर्क? कब और कैसे बनते हैं ये बवंडर
4 hrs ago'10 लाख लोग, 20000 गाड़ियां', राहुल गांधी से फिर रैली स्थगित करने की अपील
5 hrs ago12 हजार करोड़ खर्च किए, लेकिन सिर्फ 130 में 21 शहरों की हवा हो सकी साफ
6 hrs ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
6 hrs agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines