लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज जम्मू-कश्मीर के दौरे पर थे। यहां पर उन्होंने पुंछ में एक स्कूल का दौरा किया और बच्चों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बच्चों से बातचीत भी की। इससे पहले वे हॉस्पिटल पहुंचे जहां पर उन्होंने पाकिस्तान से सैन्य तनाव के दौरान घायल हुए लोगों से मुलाकात की।
राहुल गांधी ने किया प्रभावित इलाकों का दौरा
शनिवार को सुबह राहुल गांधी जम्मू हवाई अड्डे पहुंचे और वहां से हेलीकॉप्टर के जरिए पुंछ पहुंचे। इस दौरान शोक संतप्त लोगों से मुलाकात की। राहुल गांधी ने इस दौरान सीमा प्रभावित इलाकों का दौरा भी किया। उनके साथ जम्मू-कश्मीर कांग्रेस के अध्यक्ष तारिक हमीद भी मौजूद थे। राहुल गांधी इस दौरान एक स्कूल में पहुंचे और बच्चों से मिले।
चिंता नहीं करें, सब कुछ सामान्य हो जाएगा
राहुल ने बच्चों से बातचीत करते हुए कहा कि अब आपने खतरा और थोड़ी भयावह स्थिति देखी है, लेकिन चिंता नहीं करें, सब कुछ सामान्य हो जाएगा। इस समस्या से निपटने के लिए आप खूब पढ़ाई करें और खूब खेलें इसके साथ ही ढेर सारे दोस्त भी बनाएं। राहुल गांधी ने कहा कि सबसे ज्यादा नुकसान पुंछ में हुआ है। राहुल गांधी ने प्रभावित लोगों से मुलाकात की और घरों को हुए नुकसान का जायजा लिया।
ये भी पढ़ेंः जयशंकर ने मध्यस्थता पर रूस-यूक्रेन युद्ध का जिक्र कर ट्रंप पर कसा तंज, जानें क्या बोले विदेश मंत्री?
पाकिस्तानी गोलीबारी में गई थी 13 लोगों की जान
जानकारी के अनुसार राहुल गांधी धार्मिक स्थलों का दौरा भी करेंगे। जिन बच्चों की पाकिस्तानी गोलीबारी में मौत हुई है राहुल गांधी उनके भी घर जाएंगे। बता दें कि जम्मू-कश्मीर में 7 से 10 मई के बीच पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी और ड्रोन हमलों के कारण 28 लोग मारे गए थे, जिनमें से 13 अकेले पुंछ जिले के थे, वहीं 70 लोग घायल हुए थे। इसके बाद हजारों लोगों ने बंकरों मे शरण ली थी। चार दिन तक चले सैन्य टकराव के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर को लेकर 10 मई को सहमति बनी थी।
ये भी पढ़ेंः पायलट से लेकर CO ने पाकिस्तान को ऐसे चटाई धूल, ऑपरेशन सिंदूर में महिलाओं की बड़ी भूमिका
संबंधित खबरें
ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
3 hrs ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
4 hrs agoआर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
5 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
8 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
8 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
9 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
9 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
9 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
10 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines