कांग्रेस नेता राहुल गांधी नए साल की शुरुआत में छुट्टियां मनाने वियतनाम गए हैं. वहां से लौटने के तुरंत बाद वे ‘ मनरेगा बचाओ अभियान ‘ की रैलियों में शामिल होंगे. यह जानकारी कांग्रेस नेताओं के हवाले से सामने आई है. इससे पहले राहुल गांधी 1 जनवरी को राजस्थान के रणथम्भौर में अपने भांजे रेहान वाड्रा की सगाई के जश्न में शामिल हुए थे. बीजेपी का राहुल के दौरे पर तंज बीजेपी ने राहुल गांधी की इस यात्रा पर तंज कसते हुए कहा है कि वे जर्मनी और वियतनाम की यात्राओं के बीच रणथम्भौर में कुछ समय बिताने का मौका पाकर सौभाग्यशाली हैं.
राहुल गांधी के वियतनाम दौरे पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने चुटकी ली है. बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने इस पर तंज कसते हुए कहा, ‘हम सौभाग्यशाली हैं कि राहुल गांधी को जर्मनी और वियतनाम की दो जरूरी विदेश यात्राओं के बीच रणथम्भौर में कुछ समय बिताने का मौका मिला. ऐसा लगता है कि कांग्रेस का नेतृत्व अब आते-जाते ही मिल जाता है.’
मनरेगा बचाओ अभियान’ रैलियों में शामिल होंगे राहुल
हालांकि, कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि राहुल गांधी अपनी छुट्टियों से लौटते ही तुरंत ‘मनरेगा बचाओ अभियान’ से जुड़ी रैलियों में शामिल हो जाएंगे. इसके अलावा, राहुल गांधी आने वाले समय में होने वाले 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों वाले राज्यों का दौरा भी जनवरी में कर सकते हैं. इसको लेकर कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और पार्टी महासचिव जयराम रमेश शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके विस्तार से बताने वाले हैं कि पांच जनवरी से होने वाले कार्यक्रम की क्या रूप रेखा होगी और राहुल गांधी समेत कौन नेता कहाँ मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में होने वाले कार्यक्रम में शिरकत करने वाले हैं .
संबंधित खबरें
UP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
1 hr agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
3 hrs agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
3 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
4 hrs agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
4 hrs agoबेल पर था बाहर... कैसे 22 साल के इंजीनियर ने टाइगर पर फायरिंग को दिया अंजाम
5 hrs ago'भारतीय तोड़फोड़ नहीं करते', यूरोप के प्रदर्शनों पर पीयूष गोयल ने कसा तंज
6 hrs agoकटहल के छिलके नहीं होंगे बेकार! NIT राउरकेला ने खोजा इस्तेमाल करने का तरीका
6 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines