Rahul Gandhi And Naravane Book Row: पूर्व सेना प्रमुख जनरल नरवणे की किताब पर विवाद गहराता जा रहा है। कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुक को लेकर केंद्र सरकार के जवाब दिया है। उन्होंने कहा है कि बुक पब्लिशन पेंगुइन झूठ बोल रहा है। किताब साल 2023 में छपी है और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर उपलब्ध है। पेंगुइन और नरवणे दोनों ने खुद ट्वीट करके बिक्री के लिए बुक उपलब्ध होने का संदेश लोगों का दिया था।
राहुल गांधी ने किया नरवणे के ट्वीट का जिक्र
बता दें कि दिल्ली पुलिस ने पूर्व सेना प्रमुख जनरल नरवणे की किताब के कथित प्रसार की जांच करने के लिए FIR दर्ज की है। इस पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि नरवणे ने साल 2023 में एक ट्वीट लिखा था, जिसमें उन्होंने अपनी किताब के अमेजोन पर उपलब्ध होने के बारे में लिखा कि मेरी किताब अब उपलब्ध है, खरीदने के लिए लिंक पर क्लिक करें। इसका मतलबय है कि या तो नरवणे झूठ बोल रहे हैं या पेंगुइन पब्लिशन झूठ बोल रहा है।
2 प्लेटफॉर्म पर बुक उपलब्ध होने का दावा
राहुल गांधी ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि पूर्व सेना प्रमुख झूठ बोलेंगे। पेंगुइन कंपनी का दावा है कि बुक पब्लिश ही नहीं हुई है, जबकि बुक ऑनलाइन उपलब्ध है। मैं पेंगुइन कंपनी से ज्यादा नरवणे पर विश्वास करता हूं, लेकिन क्या आप नरवणे से ज्यादा पेंगुइन पर विश्वास करते हैं? नरवणे ने अपनी बुक में कुछ ऐसे बयान दिए हैं जो भारत सरकार और प्रधानमंत्री के लिए असुविधाजनक हैं। अब लोग यह खुद तय करें कि पेंगुइन या नरवणे, कौन सच कौन झूठ बोल रहा है?
निशिकांत दुबे की सख्त कार्रवाई की मांग
वहीं निशिकांत दुबे का कहना है कि पेंगुइन कंपनी ने बयान जारी कर कहा है कि यह किताब न छपी है और न ही जारी की गई है और वे इस पर कार्रवाई करेंगे। संसद के अपने नियम हैं और किसी को भी सदन को गुमराह करने की अनुमति नहीं है। अगर प्रकाशक कह रहा है कि किताब प्रकाशित नहीं हुई तो वे कौन सी किताब दिखा रहे हैं? मैं स्पीकर से आग्रह करता हूं कि राहुल गांधी और देश को नुकसान पहुंचाने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
4 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
5 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
5 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
8 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
8 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
10 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
11 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
11 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
11 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines