हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

'भारत में लोकतंत्र पर हमले हो रहे....', कोलंबिया से राहुल गांधी ने बीजेपी पर साधा निशाना

कोलंबिया से राहुल गांधी ने बीजेपी पर साधा निशाना
विज्ञापन

देश में वोट चोरी, बिहार में SIR, लद्दाख में सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी के बाद अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी विदेश की धरती से बीजेपी पर निशाना साधा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों विदेश यात्रा पर हैं। 2 अक्टूबर को राहुल गांधी कोलंबिया पहुंचे। कोलंबिया के ईआईए विश्वविद्यालय में एक कार्यक्रम में लोगों को संबोधित किया। कार्यक्रम में राहुल गांधी ने भारत की केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि भारत में लोकतंत्र पर लगातार हमले हो रहे हैं। केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र में अलग-अलग विचारों को जगह देनी चाहिए।

आरआरएस को भी लिया आड़े हाथ

संबोधन में राहुल गांधी ने बीजेपी के साथ आरआरएस को भी आड़े हाथों लिया। कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और बीजेपी की विचारधारा के केंद्र में “कायरता” है। विदेश मंत्री एस जयशंकर के 2023 में चीन के बारे में दिए गए बयान का हवाला देते हुए राहुल गांधी ने कहा कि आरएसएस की विचारधारा “कमजोर लोगों को पीटना” और उनसे ज्यादा मजबूत लोगों से दूर भागना है।

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी को हाई कोर्ट का झटका, सितंबर 2024 में अमेरिका में सिख समुदाय पर दिया था बयान

विज्ञापन

‘क्षमताएं हैं लेकिन कुछ खामियां…’

राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत के सामने सबसे बड़ी चुनौती लोकतंत्र पर हमला है। उन्होंने “संरचनात्मक खामियों” के मुद्दे पर जोर दिया और सुझाव दिया कि देश की विविध परंपराओं को फलने-फूलने दिया जाना चाहिए। कहा कि भारत के पास इंजीनियरिंग और स्वास्थ्य सेवा जैसे क्षेत्रों में मजबूत क्षमताएं हैं, इसलिए में देश को लेकर बहुत आशावादी हूं। लेकिन साथ ही, भारत के ढांचे में कुछ खामियां भी हैं जिन्हें ठीक करना होगा। सबसे बड़ी चुनौती भारत में लोकतंत्र पर हो रहा हमला है।

‘परंपराओं को पनपने देना चाहिए’

संबोधन में राहुल गांधी ने कहा कि इस समय, इस लोकतांत्रिक व्यवस्था पर व्यापक हमला हो रहा है, और यह एक बड़ा खतरा है। एक और बड़ा खतरा देश के विभिन्न हिस्सों में विभिन्न अवधारणाओं के बीच तनाव है। 16-17 प्रमुख भाषाओं और अनेक धर्मों के साथ, इन विविध परंपराओं को पनपने देना और उन्हें आवश्यक स्थान देना बेहद जरूरी है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: ‘मैंने हाइड्रोजन बम की बात की थी वो आएगा…’ बिहार CWC बैठक में बोले राहुल गांधी

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola