Rahul Gandhi Shows God Shiv Picture in Lok Sabha: 18वीं लोकसभा के छठे दिन नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद भाषण दिया। उन्होंने कहा कि हमें अच्छा लग रहा है कि बीजेपी के लोग हर 2-3 मिनट में संविधान-संविधान कर रहे हैं। हमने देश के लोगों के साथ मिलकर इनकी रक्षा की। आज पूरा विपक्ष आइडिया ऑफ इंडिया को बचा रहा है।
राहुल गांधी ने लोकसभा में भगवान शिव को अपनी प्रेरणा बताते हुए तस्वीर लहराई। इस पर स्पीकर ओम बिरला ने उनको टोकते हुए नियम पुस्तिका निकाल ली। राहुल गांधी ने कहा कि हम शिवजी की तस्वीर भी नहीं दिखा सकते, आप मुझे रोक रहे हैं। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी की अभय मुद्रा का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अभय मुद्रा में है। उन्होंने सभी धर्मों का जिक्र करते हुए कहा कि इनमें भी अभय मुद्रा दिखाई देती है।
राहुल गांधी के बयान पर पीएम मोदी अपनी चेयर से खड़े हो गए और उनके बयान को गंभीर बताया। पीएम मोदी ने कहा कि पूरे हिंदू समाज को हिंसक कहना गंभीर बात है। इस पर राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी और बीजेपी पूरा हिंदू समाज नहीं है। वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि उन्हें इसके लिए माफी मांगनी चाहिए। मैं उनको गुजारिश करता हूं कि इस्लाम में अभय मुद्रा पर एक बार वो इस्लामिक विद्वानों की राय ले ले।
ये भी पढ़ेंः ‘किसानों को रौंदने वाले मंत्री को जनता ने रौंदा…तकदीर बदलती रहती है’, राज्यसभा में बोले मल्लिकार्जुन खड़गे
आप हिंदू हो ही नहीं- राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा कि हिंदू डर नहीं फैला सकता। बीजेपी डर फैला रही है। राहुल गांधी ने कहा कि मैं अयोध्या से शुरू करता हूं। उन्होंने कहा कि हमारे महापुरुषों ने यह संदेश दिया है कि डरो मत, डराओ मत। दूसरी ओर जो लोग अपने आप को हिंदू कहते हैं वो 24 घंटे हिंसा-हिंसा, नफरत-नफरत-नफरत करते रहते हैं। आप हिंदू हो ही नहीं। हिंदू धर्म में लिखा है सच का साथ देना चाहिए। उनके इस बयान पर अमित शाह बिफर पड़े और कहा कि राहुल गांधी को अभय की बात करने कोई हक नहीं है।
ये भी पढ़ेंः RSS का सदस्य होना अपराध है क्या? मल्लिकार्जुन खड़गे ने ऐसा क्या कहा कि सभापति जगदीप धनखड़ हो गए नाराज
संबंधित खबरें
'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमारा मिशन', मीटिंग के बाद राहुल गांधी का ऐलान
1 hr ago'लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा', चीन के दावे पर MEA का करारा जवाब
1 hr agoएल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्री पद और राज्यसभा से दिया इस्तीफा, सामने आई वजह
1 hr agoहाई टी में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
2 hrs agoसऊदी अरब के 4 एयरपोर्ट्स के लिए एयर इंडिया-इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द
2 hrs ago'CEC को मंत्री-गवर्नर बनाया…', पीयूष गोयल ने कांग्रेस पर साधा निशाना
3 hrs ago'फोन छीने, वकीलों को मिलने नहीं दिया...', CJP ने दिल्ली पुलिस पर लगाए आरोप
3 hrs agoक्या है संविधान का अनुच्छेद 32, राहुल गांधी ने इसके तहत क्यों डाली याचिका?
4 hrs ago23 साल से छोटे युवाओं को परोसी शराब तो नपेंगे बार, केरल सरकार का फैसला
5 hrs agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines