मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी सियासी घमासान अब और तेज हो गया है. पिछले दो दिनों से दिल्ली में चल रहे विरोध प्रदर्शन के बाद कांग्रेस ने 8 अक्टूबर को देशभर में बड़े स्तर पर प्रदर्शन करने का एलान किया है. पार्टी ने विपक्ष के नेताओं पर हुई पुलिस कार्रवाई को आड़े हाथों लेते हुए इसे लोकतंत्र के लिए ‘काला दिन’ करार दिया है. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इस पूरे आंदोलन में एकजुटता दिखाने के लिए INDI गठबंधन के नेताओं और सांसदों का धन्यवाद किया. उन्होंने कहा कि वह गठबंधन के हर उस सांसद के आभारी हैं, जो लोकतंत्र की रक्षा की खातिर संसद के अंदर, सड़कों पर और जंतर-मंतर के पास पूरी मजबूती के साथ डटा हुआ है.
‘मार्च रोक सकते हैं, लोगों की इच्छाशक्ति नहीं’
विपक्षी मार्च को रोके जाने और पुलिसिया एक्शन पर सरकार को घेरते हुए राहुल गांधी ने कड़ा संदेश दिया. उन्होंने कहा, “वे हमारा मार्च रोक सकते हैं, वे बैठक करने से इनकार कर सकते हैं, लेकिन वे देश के लोगों की इच्छाशक्ति को कभी नहीं रोक सकते.” राहुल गांधी ने तीखे तेवर अपनाते हुए आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और इस पूरे सिस्टम को जनता के सामने जवाबदेह ठहराया जाएगा.
‘ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक नहीं रुकेगा आंदोलन’
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर राहुल गांधी ने अपने तेवर और कड़े कर लिए हैं. राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए इस आंदोलन को देश की बुनियाद से जोड़ा. उन्होंने कहा कि यह कोई सामान्य राजनीतिक विरोध नहीं है, बल्कि देश की सबसे पवित्र और अनमोल चीज यानी लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं की मर्यादा की रक्षा करने की लड़ाई है. उन्होंने जोर देकर कहा कि इस लड़ाई से पीछे हटने का सवाल ही नहीं उठता.
संबंधित खबरें
जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर लालकृष्ण आडवाणी से मिले PM मोदी
7 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
7 hrs agoराज्यसभा चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, यूपी के दो निर्दलीयों का नामांकन रद्द
8 hrs agoराहुल के प्रदर्शन से अखिलेश ने क्यों बनाई दूरी? दूसरे दिन सपा के सांसद गायब
9 hrs agoइंस्टाग्राम पर बनी दोस्त, मिलने पहुंचा तो हनी ट्रैप में फंसा बैंक मैनेजर
9 hrs agoCEC के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष, जंतर-मंतर पर धरना देने निकले राहुल गांधी
14 hrs agoSIR पर चुनाव आयोग का जवाब, 13.39 करोड़ वोटरों को लेकर बताया पूरा आंकड़ा
15 hrs agoक्या प्रोटेस्ट कर रहे सांसदों-विधायकों को अरेस्ट कर सकती है पुलिस?
16 hrs agoरूस-यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए भारत का प्लान तैयार, क्या है वो 3 पॉइन्ट?
17 hrs agoअसम में कांग्रेस को बड़ा झटका, बैलेट पेपर पर हुआ निकाय चुनाव हारी पार्टी
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines