Rahul Gandhi Slams PM Modi: लोकसभा चुनाव 2024 का आधा सफर समाप्त हो चुका है। 7 मई को हुए तीसरे चरण के मतदान के बाद अब सभी पार्टियां चौथे चरण के प्रचार में व्यस्त हैं। इस बीच पीएम मोदी ने आज तेलंगाना के करीमनगर में पहली बार अंबानी-अडानी को लेकर राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधा। पीएम ने कहा कि कांग्रेस के शहजादे पिछले 5 साल से रोजाना एक ही नाम की माला जपते थे लेकिन, जब से चुनाव घोषित हुए हैं उन्होंने अंबानी-अडानी को गाली देना बंद कर दिया है।
पीएम ने कहा कि मैं पूछना चाहता हूं कि कांग्रेस को चुनाव के लिए उद्योगपतियों से कितना माल मिला है? जरूर दाल में कुछ काला है। उनके इस बयान पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पलटवार करते हुए कहा कि दोस्त दोस्त न रहा। तीन चरणों के चुनाव पूरे हो जाने के बाद पीएम अब अपने मित्रों पर निशाना साध रहे हैं।
हमारी सरकार महालक्ष्मी योजना से लाखों लखपति बनाएगी
पीएम के इसी बयान पर शाम होते-होते राहुल गांधी ने वीडियो जारी कर प्रधानमंत्री पर करारा हमला बोला है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि, नमस्ते मोदी जी थोड़ा सा घबरा गए हैं क्या? नाॅर्मली आप बंद कमरों में अडानी-अंबानी की बात करते हो, पहली बार आपने पब्लिक में अडानी-अंबानी का नाम लिया है। आपको ये भी पता है ये लोग टेम्पो में पैसे देते हैं आपका पुराना अनुभव बोल रहा है। इनके खिलाफ ईडी और सीबीआई को लगाकर जांच करवाईये ना। राहुल गांधी ने कहा कि जितना पैसा मोदीजी ने इन उद्योगपतियों को दिया है इतना ही पैसा हम लोग इस देश के गरीबों को देने जा रहे हैं। इन्होंने 22 अरबपति बनाए हैं हम लाखों लोगों को महालक्ष्मी योजना के जरिए लखपति बनाने जा रहे हैं।
राहुल गांधी के वीडियो को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कोट करते हुए कहा कि तीसरे चरण में देश की जनता ने मोदी जी का टेंपो डाउन कर दिया है। इसलिए दोस्तों का टेम्पो याद आ रहा है। मोदी जी जवाब दीजिए, देश जानना चाहता है।
ये भी पढ़ेंः सैम पित्रोदा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, कांग्रेस बोली- अपनी मर्जी से हटे
ये भी पढ़ेंः पीएम मोदी के अडाणी-अंबानी वाले बयान मल्लिकार्जुन खड़गे का पलटवार, बोले- दोस्त दोस्त न रहा
संबंधित खबरें
iPhone Users Good News: भारत में शुरू हुई Apple Pay सर्विस, जानिए बिना OTP और PIN के कैसे होंगे पेमेंट
4 mins agoDivyangjan FASTag New Validity Rules 2026: अब हर साल FASTag रिन्यू कराने का झंझट खत्म, केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत
2 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हिरासत में लिए गए सौरभ भारद्वाज समेत कई AAP नेता, कर रहे थे जंतर-मंतर जाने का
2 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, नहीं मिली अभी तक मंजूरी; 5000 जवान तैनात
3 hrs agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
10 hrs agoSIR विवाद के बीच ज्ञानेश कुमार की बढ़ीं मुश्किलें, फिर खुली 20 साल पुरानी विजिलेंस फाइल
11 hrs ago'लोकतंत्र को कर रहे हैं बर्बाद', ज्ञानेश कुमार को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान, 15000 वोटर्स के नाम हटाने का आरोप
13 hrs agoअब कैसी है कैप्टन स्मित मच्छार की तबीयत? UAE की इंडियन एंबेसी ने दिया हेल्थ अपडेट
14 hrs agoस्मिथ मच्छार की बहादुरी ने दिलाई इंडियन नैनी की याद, 9/11 हमले में बचाई थी 2 साल के इजरायली बच्चे की जान
17 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी ने मांगी VRS, बोले-निजी फैसला
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines