Rahul Gandhi Slams Gautam Adani (रिपोर्ट: पवन मिश्रा): अरबपति और अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी फिर से चर्चा में हैं। ताजा मामला अडाणी ग्रीन एनर्जी और एज्योर पावर से जुड़ा है। अमेरिका के रिश्वत मामले को लेकर राहुल गांधी ने आज प्रेस वार्ता कर पीएम मोदी और गौतम अडाणी पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा पीएम मोदी अडाणी को बचा रहे हैं। 10 करोड़ रुपये के लिए सीएम जेल चले जाते हैं, लेकिन अरबों का घोटाला करने वाले अडाणी बाहर हैं, क्योंकि मोदी उनको बचा रहे हैं। लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि अडाणी ने अमेरिका में 2 हजार करोड़ का घोटाला किया है, लेकिन हिंदुस्तान के पीएम अडाणी के खिलाफ कुछ नहीं बोल रहे हैं।
मोदी पर ताबड़तोड़ आरोप
गौरतलब है कि राहुल गांधी ने स्पष्ट कहा कि अडाणी के अपराध में मोदी मास्टर माइंड हैं। अडाणी ने श्रीलंका, बांग्लादेश, केन्या और ऑस्ट्रेलिया में भी निवेश कर रखा है, वहां पर भी जांच होनी चाहिए। मैं यह दावे से कह सकता हूं कि उनका कुछ नहीं होगा। राहुल गांधी ने आगे कहा कि अडाणी ने घोटाला किया है, यह मैं नहीं अमेरिका कह रहा है। घोटाले के बावजूद अडाणी जेल से बाहर हैं। हम जानते हैं कि उनकी गिरफ्तारी नहीं होगी क्योंकि पीएम उनके पीछे खड़े हैं। राहुल गांधी ने इस मामले को संसद में भी उठाने की बात कही। उन्होंने कहा कि अडाणी के खिलाफ अमेरिका में मामला दर्ज किया गया है। अमेरिका की जांच में कहा गया है कि अडाणी ने हिंदुस्तान और अमेरिका में अपराध किया है, मगर हिंदुस्तान में अडाणी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
सेबी प्रमुख माधबी पुरी बुच को हटाने की मांग
राहुल गांधी ने कहा कि हमारी मांग है कि अडाणी को गिरफ्तार किया जाए और सेबी प्रमुख माधबी पुरी बुच को पद से हटाएं और उनकी जांच करें। राहुल गांधी ने कहा कि वह और उनकी पार्टी आगामी संसद सत्र में इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाएगी। राहुल गांधी ने सेबी प्रमुख माधबी पुरी बुच को हटाने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि माधबी पुरी बुच अडाणी को बचा रही हैं और भारत के रिटेल निवेशकों के निवेश को खतरे में डाला जा रहा है। राहुल गांधी ने यह भी कहा की कांग्रेस शासित राज्यो में अगर अडाणी ने इन्वेस्ट किया है और वहां गड़बड़ी पाई जाती है तो वहां भी कार्रवाई होनी चहिए,लेकिन सबसे पहले शुरुआत गौतम अडाणी से होनी चाहिए। सरकार पर अडाणी का पूरा कंट्रोल है। अडाणी ने भारत और अमेरिका के इन्वेस्टर्स से झूठ बोला है।
भारत में नरेंद्र मोदी और अडाणी ‘एक हैं तो सेफ हैं’। हिंदुस्तान में अडाणी का कुछ नहीं किया जा सकता है। अडाणी पर पैसों के लिए विदेशी निवेशकों से झूठ बोलने का आरोप है। अमेरिकी निवेशकों का पैसा लगने की वजह से अडाणी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
2 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
2 hrs ago'मर्यादाएं पार कर दीं...' PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी पर भड़की BJP
4 hrs agoभुवनेश्वर में पीएम मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
4 hrs agoPM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
6 hrs agoसुखोई, तेजस, किरण..., पीएम मोदी ने वाराणसी में देखा वायुसेना का दमखम
7 hrs agoINDIA ब्लॉक के 1 नवंबर के महारैली प्लान पर BJP का पलटवार, बुलाई बैठक
8 hrs agoनशे के खिलाफ मोदी सरकार का एक्शन, शुरू किया 'ऑपरेशन ट्राइडेंट'
8 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
8 hrs ago140KM भयानक स्पीड वाला चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही, बचाव की कैसी है तैयारी?
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines