Rahul Gandhi Singing ‘Raghupati Raghav…’ on Road: पूरे देश में आज राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो चुकी है, इसको लेकर उत्सव का माहौल है, चारों तरह से सिर्फ ‘राम’ नाम की गूंज ही सुनने को मिल रही है। वहीं आज कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अपनी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ को लेकर असम में है। यहां राहुल गांधी भी अपने साथियों के साथ सड़क पर ‘रघुपति राघव राजा राम’ गाते हुए दिख रहे हैं। बता दें कि राहुल गांधी मंदिर में न जाने देने पर विरोध व्यक्त करते हुए सड़क पर साथियों के साथ धरना पर बैठ गए हैं। इस वीडियो भी सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है।
सड़क पर बैठ राहुल गांधी ने गाया ‘रघुपति राघव…
इस वीडियो में राहुल गांधी अपने साथियों के साथ सड़क पर बैठे हुए दिख रहे हैं। इस दौरान राहुल गांधी के सभी साथी तालियां बजाते हुए ‘रघुपति राघव राजा राम’ गा रहे हैं। यह वीडियो पोस्ट होने के साथ ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इस वीडियो को कुछ मिनट में 2 लाख 83 हजार लोगों ने देख लिया है। साढ़े 5 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर कमेंट करते हुए कई राहुल गांधी के इस अहिंसात्मक प्रतिरोध की तारीफ की है। वहीं, कई लोग वीडियो में गाए जा रहे ‘राम’ भजन को प्राण प्रतिष्ठा से जोड़ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: ‘मैंने क्या अपराध किया’, असम के मंदिर में पूजा की टाइमिंग बदलने पर फूटा राहुल गांधी का गुस्सा
क्यां बोल रहे हैं लोग?
वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा कि ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के दौरान राहुल को मिल रहे जनसमर्थन से घबराकर उन्हें रोकने की कोशिश की जा रही है। वहीं, एक दूसरे यूजर ने लिखा कि धर्म पर राजनीति का पहरा है, पहले तिजोरियों पर था लेकिन अब ‘मंदिर और मस्जिदों’ पर भी पहरा है।
संबंधित खबरें
अब आम आदमी भी दे सकेगा घुसपैठ-डेमोग्राफी में बदलाव की जानकारी, पोर्टल लॉन्च
1 hr ago'बहाने नहीं चलेंगे', वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं मिलने पर SC ने EC को लगाई फटकार
1 hr ago'आप देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो...', एयरपोर्ट पर दीपके को लोगों ने घेरा
3 hrs ago'न्याय के इंतजार में अंकिता भंडारी', माता-पिता से मिलकर बोले राहुल गांधी
4 hrs agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
6 hrs agoदिव्यांगों को जन्म से 40% पेंशन, मोदी कैबिनेट ने लिए कई बड़े फैसले
7 hrs agoदिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 78 दिनों का मिलेगा बोनस
8 hrs ago'हम आपके पैरों पर गिरकर माफी मांगते हैं...' हिरासत पर क्या बोले ध्रुव राठी?
8 hrs agoकोलकाता राजधानी के फर्स्ट AC में पुराने कंबल नहीं, मिलेंगे फ्लोरल कम्फर्टर
9 hrs ago'गला दबाया, चेहरा नाखूनों से नोचा', राहुल ने NSUI छात्रा को बताया शेरनी
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines