Rahul Gandhi Raised Voter List Issue: लोकसभा सदन में विपक्ष के नेता विपक्ष राहुल गांधी ने वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए इस मुद्दे पर सदन में चर्चा किए जाने की मांग की है। उन्होंने लोकसभा में कहा कि देशभर में वोटर लिस्ट पर सवाल उठ रहे हैं। हर विपक्षी दल वोटर लिस्ट पर सवाल उठा रहा है।
राहुल गांधी ने कहा कि इसलिए पूरा विपक्ष बस यही कह रहा है कि वोटर लिस्ट पर चर्चा होनी चाहिए। सरकार वोटर लिस्ट नहीं बनाती है, यह सब जानते हैं, लेकिन अगर लिस्ट पर सवाल उठ रहे हैं तो अच्छा होगा कि संसद में इस विषय पर चर्चा होनी चाहिए। लोकसभा स्पीकर वोटर लिस्ट पर चर्चा कराए, ताकि सच सामने आ सके।
लोकतंत्र-संविधान की रक्षा के चर्चा जरूरी
राहुल गांधी ने कहा कि पूरा विपक्ष संसद में वोटर लिस्ट पर विस्तृत चर्चा कराए जाने की मांग कर रहा है। महाराष्ट्र की वोटर लिस्ट में गड़बड़ियों को लेकर मेरी प्रेस कॉन्फ्रेंस को एक महीने से अधिक हो गया है, मगर पारदर्शिता को लेकर चुनाव आयोग से हमने जो मांगें की थीं, वह अब तक पूरी नहीं की गई हैं। सवाल आज भी वैसे ही बने हुए हैं। अब वोटर लिस्ट में डुप्लीकेट नामों के नए सबूत सामने आए हैं, जिससे और भी नए गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। लोकतंत्र और संविधान के मूल्यों की रक्षा के लिए यह चर्चा बहुत जरूरी है। लोकसभा स्पीकर मुद्दे की गंभीरता को समझें और वोटर लिस्ट पर चर्चा कराएं।
विपक्ष ने लगाए वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोप
बता दें कि विपक्षी दलों में भाजपा पर वोटर लिस्ट में गड़बड़ी कराए जाने के आरोप लगाए हैं। विपक्षी दलों का कहना है कि गलत तरीके से वोटर लिस्टों से नाम काटे गए। अपने समर्थक वोटरों के नाम भाजपा ने लिस्टों में जुड़वाए और उनका फायदा उठाकर चुनाव जीत लिया। दिल्ली, महाराष्ट्र, हरियाण में भाजपा ने ऐसा ही किया। कांग्रेस और राहुल गांधी इस मुद्दे को हवा दे रहे हैं।
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
8 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
8 hrs ago'मर्यादाएं पार कर दीं...' PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी पर भड़की BJP
10 hrs agoभुवनेश्वर में पीएम मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
11 hrs agoPM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
12 hrs agoसुखोई, तेजस, किरण..., पीएम मोदी ने वाराणसी में देखा वायुसेना का दमखम
13 hrs agoINDIA ब्लॉक के 1 नवंबर के महारैली प्लान पर BJP का पलटवार, बुलाई बैठक
14 hrs agoनशे के खिलाफ मोदी सरकार का एक्शन, शुरू किया 'ऑपरेशन ट्राइडेंट'
14 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
15 hrs ago140KM भयानक स्पीड वाला चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही, बचाव की कैसी है तैयारी?
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines