Rahul Gandhi Reaction on Amit Shah: संसद में गृह मंत्री अमित शाह की तरफ से पंडित जवाहरलाल नेहरू पर की गई टिप्पणी को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की प्रतिक्रियां सामने आई है। राहुल गांधी ने संसद में पंडित जवाहरलाल नेहरू पर इस तरह की टिप्पणी करने पर अमित शाह की आलोचना की। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री शाह के बयान से ऐसा लगता है कि उन्हें इतिहास की कोई जानकारी नहीं है। राहुल गांधी ने ये भी कहा कि इस तरह की बाते करके वो प्रमुख मुद्दों से ध्यान भटकाना चाहते हैं, क्योंकि वो इन जरूरी मुद्दों पर बात करने से डरते हैं।
अमित शाह को इतिहास का ज्ञान नहीं
संसद के बाहर मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी ने केंद्रीय गृह मंत्री पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्हें संसद में अमित शाह की बाते सुनकर ऐसा लग रहा था कि उन्हें इतिहास की कोई जानकारी नहीं है। इसी के साथ राहुल ने ये भी कह दिया कि वैसे भी उन्हें अमित शाह से इतिहास के ज्ञान की उम्मीद नहीं है, क्योंकि शाह हमेशा इतिहास का रिराइट करते रहते हैं। पंडित नेहरू भारत के लिए सालों तक जेल में रहे और उन्होंने देश के लिए अपनी जान तक दे दी।
मूल मुद्दों से ध्यान भटकाना
राहुल ने अमित शाह पर आरोप लगाया कि वो इस तरह की बाते करके सिर्फ मूल मुद्दों से ध्यान भटकाना चाहते हैं। राहुल ने कहा कि शाह जातीय जनगणना और देश का पैसा कहां जा रहा है? इस तरह के मुद्दे पर बात करने से बचते हैं और डरते हैं। भाजपा चाहे जितना मुद्दा भटकाने की कोशिश कर लें, लेकिन कांग्रेस इस मुद्दे को आगे बढ़ाएगी और गरीबों का हक उन्हें दिलवा कर रहेंगी।
यह भी पढ़ें: आईपीसी और सीआरपीसी में होगा बदलाव! अमित शाह आज संसद में पेश कर सकते हैं 3 नए विधेयक
छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री
वहीं, छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री और उसके लिए भाजपा की पसंद पर बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा ने छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री के रूप में एक ओबीसी को चुना है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का भी सीएम OBC ही था, अब उन्होंने OBC मुख्यमंत्री उतारा हैं।
संबंधित खबरें
'जनता डरने वाली नहीं...', मार्च के बाद राहुल गांधी ने जारी किया Video संदेश
7 hrs agoबैटमैन मास्क की क्या है कहानी? राहुल गांधी ने खरगे को भी पहनाया
7 hrs ago6 राज्यों में नए गवर्नर्स का ऐलान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की नियुक्ति
8 hrs agoमहंगे इलाज के खिलाफ केंद्र का एक्शन! अब अस्पताल नहीं ऐंठ पाएंगे भारी फीस
8 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
9 hrs agoCJI सूर्यकांत के इस्तीफे की मांग पर भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन
9 hrs agoEC की फाइलें, एजेंडा और मीटिंग मिनट्स…, SC से विपक्ष की क्या है मांगें?
10 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
11 hrs agoउम्र, एजुकेशन..., नेहा बोरा के बारे में Google पर क्या सर्च कर रहे लोग?
11 hrs ago'अराजकता फैला रहे हैं नेता प्रतिपक्ष', INDIA गठबंधन मार्च पर भड़की BJP
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines