हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

मणिपुर हिंसा पर राहुल गांधी बोले- पीएम की चुप्पी, उनकी निष्क्रियता ने राज्य को अराजकता की ओर धकेला

विज्ञापन
कांग्रेस के नेता राहुल गांधी। -फाइल फोटो

Manipur Violence: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मणिपुर में ताजा हालातों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि पूर्वोत्तर राज्य में भारत के विचार पर हमला होने पर INDIA चुप नहीं रहेगा। मणिपुर में सड़कों पर कुछ महिलाओं को बिना कपड़े के घुमाए जाने वाले वीडियो के सामने आने के बाद राहुल गांधी ने ये प्रतिक्रिया दी है।

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि प्रधानमंत्री की चुप्पी और निष्क्रियता ने मणिपुर को अराजकता की ओर धकेल दिया है। जब मणिपुर में भारत के विचार पर हमला किया जा रहा है तो INDIA चुप नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि हम मणिपुर के लोगों के साथ खड़े हैं। शांति ही आगे बढ़ने का एकमात्र रास्ता है।

यह भी पढ़ें: Satyaprem Ki Katha Box Office Collection Day 21: 80 करोड़ से चंद कदम दूर ‘सत्यप्रेम की कथा’, फिल्म ने 21वें दिन किया इतना कलेक्शन

प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी घटना की निंदा की

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी वीडियो पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि मणिपुर से सामने आ रही महिलाओं के खिलाफ हिंसा की तस्वीरें दिल दहला देने वाली हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के खिलाफ हिंसा की इस भयावह घटना के लिए जितनी भी निंदा की जाए वह पर्याप्त नहीं है। समाज में हिंसा का सबसे अधिक खामियाजा महिलाओं और बच्चों को भुगतना पड़ता है।

प्रियंका गांधी ने कहा, “मणिपुर में शांति के प्रयासों को आगे बढ़ाते हुए हम सभी को एक स्वर में हिंसा की निंदा करनी चाहिए।” उन्होंने पूछा कि प्रधानमंत्री जी, केंद्र सरकार ने मणिपुर में हिंसक घटनाओं पर आंखें क्यों मूंद ली हैं? क्या ऐसी तस्वीरें और हिंसक घटनाएं उन्हें परेशान नहीं करतीं?

महिला कांग्रेस प्रमुख नेट्टा डिसूजा बोलीं- मानवता हजार मौतें मर चुकी है

महिला कांग्रेस प्रमुख नेट्टा डिसूजा ने कहा, “मानवता हजार मौतें मर चुकी है! यदि यह भाजपा सरकार महिलाओं को लज्जित और अपमानित होने से, नग्न घुमाने से नहीं रोक सकती है, तो इसे बर्खास्त कर दिया जाना चाहिए। उन्होंने ट्विटर पर पूछा, मोदी सरकार को मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगाने से कौन रोक रहा है?

यह भी पढ़ें: Ashes 2023: स्टुअर्ट ब्रॉड ने छूआ 600 विकेटों का आंकड़ा, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया खास रिकॉर्ड

कांग्रेस सांसद रंजीत रंजन बोलीं- इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए

कांग्रेस सांसद रंजीत रंजन ने कहा कि आज हमें शर्म आ रही है। इस (मणिपुर वायरल वीडियो) पर राजनीति नहीं करनी चाहिए लेकिन पीएम, गृह मंत्री कहां हैं और क्या कर रहे हैं? मैं पूछना चाहती हूं कि पीएम चुप क्यों हैं? उन्होंने कहा कि आप कई देशों का दौरा कर रहे हैं और कह रहे हैं कि भारत में सब कुछ ठीक है। हम पूछना चाहते हैं कि आप अपने सीएम से इस्तीफा देने के लिए कहेंगे या नहीं।”

एनसीपी चीफ शरद पवार बोले- मैं व्यथित हूं

शरद पवार ने ट्वीट कर कहा कि मणिपुर से परेशान करने वाले दृश्य, विशेष रूप से महिलाओं के खिलाफ अत्याचार घृणित है। घटना की जानकारी के बाद व्यथित हूं। यह एकजुट होने, अपनी आवाज उठाने और मणिपुर के लोगों के लिए न्याय की मांग करने का समय है। पीएमओ के साथ गृह विभाग को मणिपुर में शांति बहाल करने के लिए तुरंत आवश्यक कार्रवाई करने की आवश्यकता है।

स्वाति मालीवल बोलीं- मुझे नींद नहीं आ रही है

डीसीडब्ल्यू प्रमुख स्वाति मालीवाल ने कहा कि मणिपुर से जो वीडियो आया है उसे देखने के बाद मुझे नींद नहीं आ रही है। घटना 2.5 महीने पहले की है लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। मुझे शर्म आती है कि किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। केंद्र सरकार चुप है, पीएम ने एक भी बयान नहीं दिया है। मैं आज मणिपुर के सीएम और पीएम मोदी को मणिपुर में हिंसा खत्म करने और आरोपियों और पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए लिख रही हूं।

प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं- ऐसी घटनाएं देश को शर्मसार करती हैं

शिव सेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि कल मणिपुर से दो महिलाओं के साथ जघन्य अपराध का वीडियो देश के सामने आया…ऐसी घटना देश को शर्मसार करती है…एक महिला सांसद होने के नाते मैं मणिपुर पर चर्चा चाहते हैं। प्रधानमंत्री को अपनी चुप्पी तोड़नी चाहिए और सदन में बोलकर लोगों को जवाब देना चाहिए…महिला एवं बाल कल्याण विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कभी इस पर बात नहीं की, लेकिन अब जब उन पर दबाव है तो वह कहती हैं उन्होंने सीएम से बात की…देश के सबसे अक्षम मंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए। आज संसद में यह पहला मुद्दा होगा…।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

महिलाओं को बिना कपड़ों के घुमाने के मामले में पुलिस ने कहा कि अज्ञात हथियारबंद बदमाशों के खिलाफ थौबल जिले के नोंगपोक सेकमाई पुलिस स्टेशन में अपहरण, सामूहिक बलात्कार और हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ेंः दुनिया से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें