हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Rahul Gandhi Marriage: राहुल गांधी कब करेंगे शादी? जानें इस सवाल का कांग्रेस सांसद ने क्या दिया जवाब

विज्ञापन

Rahul Gandhi Marriage: कांग्रेस नेताओं की ओर से सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो में राहुल गांधी ने खुद जवाब देते दिख रहे हैं कि वे शादी कब करेंगे। वीडियो में राहुल गांधी से शादी के संबंध में सवाल पूछा जाता है जिसके जवाब में वे कहते हैं कि जब सही लड़की मिल जाएगी, तब वे शादी कर लेंगे।

और पढ़िए –‘लद्दाख को सुनें’, मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी पर किया कटाक्ष

52 साल के राहुल गांधी को अक्सर भारत के सबसे योग्य अविवाहितों में शामिल किया जाता है। राहुल गांधी को उनकी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कई सवालों का बेबाकी से जवाब देते सुना और देखा गया है। इसी कड़ी में एक इंटरव्यू के दौरान राहुल गांधी ने अपनी शादी को लेकर बेबाकी से जवाब दिया।

कर्ली टेल्स को दिए एक इंटरव्यू में कांग्रेस सांसद से पूछा गया कि क्या आप जल्द ही किसी भी समय शादी करने की योजना बना रहे हैं? राहुल गांधी ने जवाब में कहा कि जब सही लड़की मिलेगी, तो मैं शादी कर लूंगा। यह पूछे जाने पर कि क्या उनके पास चेकलिस्ट है? उन्होंने कहा कि नहीं, बस एक प्यार करने वाला व्यक्ति चाहिए।

और पढ़िए –परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर रखे द्वीपों के नाम, बॉलीवुड एक्टर्स बोले- बलिदान और बहादुरी को सलाम

दिसंबर में दिए इंटरव्यू में बताए थे होने वाली पत्नी में क्या गुण होने चाहिए

जब साक्षात्कारकर्ता ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को लड़कियों की ओर से मिल रहे प्रपोजल के संबंध में पूछा तो वे मुस्कुराते दिखे। बता दें कि इससे पहले दिसंबर में राहुल गांधी ने एक YouTube चैनल को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि वे चाहेंगे कि उनकी पत्नी में उनकी मां सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के गुण हों।

बता दें कि कांग्रेस नेता 129 दिनों में 12 राज्यों का दौरा करने के बाद फिलहाल जम्मू में हैं। तमिलनाडु के कन्याकुमारी से सात सितंबर को शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा 30 जनवरी को श्रीनगर में समाप्त होगी।

और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें