Rahul Gandhi Ladakh Visit: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी इन दिनों लद्दाख दौरे पर हैं। वह 25 अगस्त तक इस दौरे पर रहेंगे। इस दौरान राहुल गांधी लेह-लद्दाख की वादियों का लुत्फ उठाते नजर आ रहे हैं। वह बाइक पर लद्दाख का दौरा कर रहे हैं। सोमवार को राहुल गांधी पहाड़ियों के बीच बाइक राइड करते नजर आए। वहीं शाम को वह लेह के मेन मार्केट में पहुंचे। जहां उनके पहुंचते ही युवाओं की भीड़ ने उन्हें घेर लिया।
राहुल गांधी ने दुकानदार को दिए पैसे
इस दौरान उन्होंने फल-सब्जी की दुकान पर खरीदारी की। समाचार एजेंसी एएनआई की ओर से शेयर किए गए एक वीडियो में राहुल गांधी को भीड़ से घिरे और सामान की खरीदारी करते देखा जा सकता है। राहुल गांधी सब्जी की दुकान पर कुछ चीज तुलवाते हैं, फिर उसे पैसे देते हैं। इसके बाद दुकानदार बचे पैसे वापस कर देता है।
तस्वीरों में उन्हें स्थानीय लोगों से मिलते हुए दिखाया गया है। कांग्रेस ने लद्दाख में राहुल गांधी की यात्रा की तस्वीरें शेयर कर लिखा- मोहब्बत की दुकान। इससे पहले कांग्रेस नेता शनिवार को बाइक से लद्दाख की पैंगोंग झील तक गए थे। जहां उन्होंने 20 अगस्त को अपने पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
दुनिया की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक
राहुल गांधी को केटीएम 390 एडवेंचर की सवारी करते देखा गया है। इस दौरान वह प्रोफेशनल राइडर जैसे नजर आए। वह हेलमेट, ग्लव्स, राइडिंग बूट और जैकेट सहित पूरे बाइकिंग गियर में देखे गए। लद्दाख की खूबसूरती की तारीफ कर राहुल गांधी ने फोटो के कैप्शन में लिखा- “पैंगोंग झील के रास्ते में मेरे पिता कहा करते थे, यह दुनिया की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है।”
संबंधित खबरें
LIVE: एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
1 hr agoसौरव दास, रांका और अजिंक्य शिंदे प्रिवेंटिव अरेस्ट, आज कोर्ट में पेशी
3 hrs ago'राहुल गांधी ने मुझे धक्का नहीं दिया', BJP के आरोप पर बोले DK शिवकुमार
10 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
11 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
12 hrs ago'देश की जनता PM के साथ', SIR विवाद पर अमित शाह ने राहुल गांधी को दिया जवाब
14 hrs ago'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमारा मिशन', मीटिंग के बाद राहुल गांधी का ऐलान
15 hrs ago'लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा', चीन के दावे पर MEA का करारा जवाब
15 hrs agoएल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्री पद और राज्यसभा से दिया इस्तीफा, सामने आई वजह
15 hrs agoहाई टी में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines