हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Bharat Jodo Yatra: तेलंगाना में कांग्रेस नेताओं के साथ दौड़े राहुल गांधी, सोशल मीडिया पर Video Viral

विज्ञापन

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में राहुल गांधी को कांग्रेस नेताओं के साथ दौड़ते हुए देखा गया। बता दें कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा इनदिनों तेलंगाना से गुजर रही है। राज्य में कांग्रेस के पैदल मार्च का रविवार को पांचवां दिन है।

अभी पढ़ें – Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री मोदी आज देशवासियों से करेंगे ‘मन की बात’, प्रसारित होगा 94वां एपिसोड

 

राहुल गांधी ने रविवार को तेलंगाना के महबूबनगर शहर के धर्मपुर से अपनी भारत जोड़ो यात्रा फिर से शुरू की और उनके 20 किमी से अधिक की दूरी तय करने की उम्मीद है।

विज्ञापन

इस महीने की शुरुआत में भारत जोड़ो यात्रा कर्नाटक पहुंची थी। राहुल गांधी के इस यात्रा के दौरान उनके फिटनेस के वीडियो एक-एक कर सामने आ रहे हैं। राहुल गांधी का दौड़ लगाना, पुश-अप्स करना, टैंक पर चढ़ना, बच्चों को अपने कंधों पर ले जाना, रोजाना 25 किमी पैदल चलने आदि का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

शनिवार को आदिवासी समुदाय के साथ किया था डांस

शनिवार को राहुल गांधी ने अपने नृत्य कौशल से सभी को चौंका दिया था। उन्होंने आदिवासी समुदायों के सदस्यों के साथ डांस किया था। इस दौरान वायनाड सांसद ने भाजपा के खिलाफ अपना तीखा हमला जारी रखा था और कहा कि भाजपा लोगों को आपस में लड़वाकर देश को कमजोर कर रही है। इसने नोटबंदी और जीएसटी जैसी नीतियों को लागू किया है जिससे गरीब लोगों, किसानों, मजदूरों और छोटे व्यापारियों को नुकसान हुआ है।

विज्ञापन

राहुल गांधी ने ये भी कहा कि तेलंगाना में सत्तारूढ़ टीआरएस और भाजपा दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। उन्होंने कहा, “भाजपा दिल्ली में क्या कर रही है, टीआरएस तेलंगाना में क्या कर रही है। मैं यहां स्पष्ट रूप से कहना चाहूंगा कि हमारे लिए भाजपा और टीआरएस एक ही सिक्के के दो हिस्से हैं। वे मिलकर काम करते हैं।”

अभी पढ़ें – Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा का आज 53वां दिन, राहुल गांधी ने तेलंगाना के गोलापल्ली जिले से शुरू की पदयात्रा

विज्ञापन

उन्होंने टीआरएस और भाजपा दोनों पर पैसे की राजनीति करने, सत्ता हथियाने के लिए खरीद-फरोख्त और सरकारों को गिराने का आरोप लगाया। राहुल गांधी ने कहा, ‘एक तरफ पीएम नरेंद्र मोदी किसानों के खिलाफ काले कृषि कानून लाए और दूसरी तरफ तेलंगाना में आपके मुख्यमंत्री किसानों, आदिवासियों, दलितों की जमीन छीनने में लगे हैं।

अभी पढ़ें –  देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola