तमिलनाडु BJP नेता गिरफ्तार, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के वीडियो से छेड़छाड़ का आरोप

Rahul-Priyanka Edited Video

Rahul-Priyanka Edited Video

Tamil Nadu BJP Leader Pravin Raj Arrest: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी की वीडियो से छेड़छाड़ करने और वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड करने के मामले में कार्रवाई हुई है। पुलिस ने एक्शन लेते हुए तमिलनाडु भाजपा के एक पदाधिकारी को गिरफ्तार किया है। रविवार तड़के करीब 2 बजे यह कार्रवाई हुई। आरोपी का नाम प्रवीण राज है, जिसने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) और इंस्टाग्राम अकाएंट सांघी प्रिंस पर अपनी गिरफ्तारी की जानकारी दी। पुलिस प्रवीण को पूछताछ के लिए करूर थाने ले गई।

विज्ञापन

<

विज्ञापन

>

जिला कांग्रेस कमेटी ने दर्ज कराई थी शिकायत

मिली जानकारी के अनुसार, करूर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा वीडियो से छेड़छाड़ करके सोशल मीडिया पर अपलोड करने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत पर करते हुए साइबर क्राइम पुलिस आरोपी प्रवीण तक पहुंची। प्रवीण तमिलनाडु के नमक्कल जिले के रासीपुरम के रहने वाले है। वह भाजपा के यूथ विंग की कार्यकारी समिति के मेंबर रहे हैं। वह यूथ विंग के सोशल मीडिया इंचार्ज भी हैं। वहीं प्रवीण ने अपनी पोस्ट में लिखा कि करूर पुलिस रविवार तड़के करीब 2 बजे उनके घर पहुंची।

विज्ञापन

<

>

विज्ञापन

आरोपी ने पुलिस पर धमकाने के आरोप लगाए

प्रवीण के अनुसार, पुलिस जबरन उनके घर में घुसी। हंगामा होते देखकर आस-पास के लोग जुटे तो उन्होंने फोटो क्लिक करने शुरू कर दिए। कुछ लोग वीडियो भी बना रहे थे, जिन्हें पुलिस ने धमकाया। वहीं करूर से कांग्रेस सांसद जोथिमनी ने एक पोस्ट लिखकर कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के वीडियो से छेड़छाड़ करना ठीक नहीं है। नेताओं की आलोचना कीजिए, लेकिन किसी भी भाई-बहन के बारे में सिर्फ इसलिए नफरत भरी टिप्पणियां पोस्ट नहीं करनी चाहिए, क्योंकि वे राजनीति का हिस्सा हैं।

<

विज्ञापन

>

भाजपा नेताओं ने गिरफ्तारी को गलत ठहराया

वहीं प्रवीण राज को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने पर भाजपा नेताओं ने भी अपनी भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि स्टालिन सरकार पर उन लोगों को दबाने का आरोप लगाया गया है, जो द्रमुक या उसके सहयोगियों के आलोचक थे। भाजपा राज्य समिति के सदस्य कन्ना पांडियन एसकेपी ने कहा कि पिछले 2 सालों में तमिलनाडु में हत्या और डकैती की घटनाएं बढ़ी हैं। उन्हें रोकने का कोई रास्ता नहीं है। … @संघीप्रिंस मैं उनकी गिरफ्तारी की कड़ी निंदा करता हूं…!

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ