BJP MP Moves Privilege Motion Against Rahul Gandhi: लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के चीन को लेकर दिए बयान पर विवाद गहराता जा रहा है। बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा अध्यक्ष से राहुल गांधी पर विशेषाधिकार हनन नोटिस के तहत एक्शन लेने की मांग की है। राहुल गांधी के बयान पर सोमवार को लोकसभा में जमकर हंगामा हुआ था। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस नेता पर झूठ बोलने का आरोप लगाया था।
बीजेपी सांसद ने लोकसभा स्पीकर को लिखे पत्र में कहा कि नेता प्रतिपक्ष ने अपने भाषण में ऐतिहासिक और ठोस तथ्यों से छेड़छाड़ की। इससे हमारे देश का मजाक बना और गणतंत्र की प्रतिष्ठा करने की कोशिश हुई। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर जवाब देते हुए राहुल गांधी ने सरकार पर चौतरफा हमला किया। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार मेक इन इंडिया कार्यक्रम के जरिए विनिर्माण क्षेत्र को बढ़ावा देने में विफल रहे।
कांग्रेस नेता झूठा नैरेटिव गढ़ रहे
निशिकांत दूबे ने कहा कि संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान अपने भाषण में जिन मु्द्दों पर बात की, उन्हें प्रमाणित करने में वे विफल रहे हैं।
ये भी पढ़ेंः महाकुंभ भगदड़ पर हेमा मालिनी का अजीबोगरीब बयान, कहा- इतना बड़ा, कुछ नहीं हुआ
एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार अगर राहुल गांधी मोदी सरकार पर लगाए आरोपों को लेकर कोई सबूत नहीं देते हैं तो बीजेपी सांसद उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव ला सकते हैं। किरेन रिजिजू ने हस्तक्षेप करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता झूठा नैरेटिव गढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को इस प्रकार भ्रामक बयान देने से बचना चाहिए।
ये भी पढ़ेंः क्या मुहूर्त का इंतजार है… क्यों भड़का सुप्रीम कोर्ट? कहा- विदेशियों को बाहर निकालो
संबंधित खबरें
HC से दीपके को बड़ी राहत, 16 अक्टूबर के तिरंगा मार्च पर नहीं लगेगी रोक
1 hr agoट्रेनों पर पत्थरबाजी करने वाले कौन? ढूंढ लेगा ड्रोन, आसमान से नजर
1 hr agoअमेरिका के हिंदू मंदिर पर हमले से भड़का MEA, भारतीयों की सुरक्षा की मांग
2 hrs ago'CEC के लिए विपक्षी नेताओं, छात्रों को हिरासत में लिया', CJP का आरोप
2 hrs ago'कौन रील बना रहा, कौन पत्रकार', महिला रिपोर्टर से बदसलूकी पर SC में सरकार
3 hrs agoSIR में 'गड़बड़ी' को लेकर राहुल की याचिका पर SC ने EC को जारी किया नोटिस
5 hrs agoजंतर-मंतर को डी-नोटिफाई करने की वजह क्या थी? SC से केंद्र सरकार को नोटिस
5 hrs ago'कोई भी न्यायपालिका को धमका नहीं सकता', राहुल गांधी के मार्च पर SC सख्त
5 hrs agoराहुल ने बढ़ाया दीपके की तरफ हाथ? प्रशांत भूषण के जरिए बुलाया था चाय पर
5 hrs agoमुस्कान-साहिल को फांसी की सजा देते ही जज ने कूड़े में क्यों फेंका पेन?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines