नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को राहुल गांधी पर एक नया हमला किया। जिसमें कहा गया कि कांग्रेस नेता अपनी पिछली टिप्पणी के लिए भारत के सर्वोच्च न्यायालय से माफी मांगने के बाद कायर नहीं होने का नाटक कर रहे हैं। वायनाड के पूर्व सांसद को उनकी ‘मोदी सरनेम’ टिप्पणी पर मानहानि के मामले में सूरत की एक अदालत द्वारा दोषी ठहराए है। उन्हें लोकसभा से अयोग्य घोषित कर दिया गया है। इसे लेकर कांग्रेस और बीजेपी आमने-सामने हैं।
राहुल गांधी ने ओबीसी समुदाय का अपमान किया-स्मृति ईरानी
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि राहुल गांधी को अदालत ने ओबीसी समुदाय को ‘अपशब्द’ कहने के लिए दोषी ठहराया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का अपमान करने की कोशिश में राहुल गांधी पूरे ओबीसी वर्ग का अपमान कर गए। यह पहली बार नहीं है जब गांधी परिवार ने दलित या पिछड़े वर्ग के लोगों का अपमान करने की कोशिश की है। जब एक आदिवासी समुदाय से आने वाली महिला राष्ट्रपति बनीं थी, तो कांग्रेस के सदस्यों ने गांधी परिवार के निर्देश पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का भी अपमान किया था।
स्मृति ईरानी ने कहा- “उन्होंने (राहुल गांधी) संसद में पीएम मोदी को गाली दी और आरोप लगाया लेकिन अपने स्वयं के हस्ताक्षर से प्रमाणित करके अपने स्वयं के बयान को सत्यापित नहीं कर सके। अदालत ने राहुल गांधी को किसी एक व्यक्ति का अपमान करने के मामले में नहीं बल्कि पूरे समुदाय का अपमान करने के लिए दोषी माना है। मई 2019 में, राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अपने ‘चौकीदार चोर है’ वाले तंज के लिए सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगी थी।
केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि एक पत्रिका को दिए इंटरव्यू में राहुल गांधी ने कहा है कि वह प्रधानमंत्री मोदी की छवि पर लगातार हमला करते रहेंगे, जब तक वह उनकी छवि को बर्बाद ना कर दें। गांधी परिवार भी प्रधानमंत्री की छवि को धूमिल करने की कोशिश की लेकिन वह उसमें सफल नहीं हुए। वह प्रधानमंत्री मोदी के प्रति आम जनता के प्यार को कम नहीं कर सके।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अपमान किया गया
मंत्री ने कहा, “जब आदिवासी परिवार की एक महिला राष्ट्रपति बनीं तब भी गांधी परिवार के निर्देश पर एक कांग्रेस सदस्य द्वारा द्रौपदी मुर्मू का अपमान किया गया।” पिछले दिनों राहुल गांधी के एक इंटरव्यू का हवाला देते हुए ईरानी ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि को खराब करने की कसम खाई थी हालांकि वह सफल नहीं हुए। बता दें कि संसद सदस्यता जाने के बाद राहुल गांधी को सरकारी बंगला खाली करने का नोटिस दिया गया है। इस पर स्मृति ईरानी ने कहा कि वह आवास राहुल गांधी का नहीं है, वह आम जनता का है।
संबंधित खबरें
अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका गिरफ्तार? आज मजिस्ट्रेट के सामने पेशी
38 mins agoकहां हैं अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका? CJP-अरविंद केजरीवाल का सवाल
2 hrs agoLIVE: यूट्यूबर ध्रुव राठी को रिहा किया गया, दिल्ली पुलिस ने रात 3 बजे छोड़ा
3 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
11 hrs ago'अपराधियों जैसा बर्ताव हुआ...', रिहाई के बाद ममता बनर्जी ने सुनाई आपबीती
12 hrs agoमणिपुर के कुकी-नगा समूहों में फिर भड़की हिंसा, फूंक दिए कई घर, 5 की मौत
13 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
13 hrs agoसवाल पूछना ही आपकी असली ताकत, राहुल गांधी ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र
13 hrs ago'CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन...', CJP ने किया बड़ा ऐलान
14 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines