Live Updates
Rahul Gandhi Press Conference Live Update: राहुल के आरोप पर मुख्तार नकवी ने साधा निशाना
राहुल गांधी के प्रेस कांफ्रेंस पर बीजेपी नेता मुख्तार अब्बास नकवी का बयान आया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी चुनाव नहीं लड़ रहे हैं, बल्कि चुनाव आयोग से लड़ रहे हैं। चुनाव आयोग सही वोटों की रक्षा कर रहा है, वह सिर्फ़ संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगा रहे हैं। वह पराजित राजवंश के राजा हैं, इसलिए उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि इस देश की जनता उन्हें स्वीकार नहीं कर रही है।
Rahul Gandhi Press Conference Live Update: आपके पास ब्लैक एंड व्हाइट सबूट हैं, तो कोर्ट जाएंगे?
सवाल- आपके पास ब्लैक एंड व्हाइट सबूट हैं, तो कोर्ट जाएंगे?
जवाब- मेरा काम विपक्ष का है। लोकतंत्र का बचाने का नहीं है लेकिन काम कर रहा हूं। अगर हिंदूस्तान की संस्था कुछ करना चाहेंगे तो करेंगे।
Rahul Gandhi Press Conference Live Update: सवाल- ज्ञानेश कुमार को पता है, राजनीति फायदा हो तो कौन लोग हैं,आगे क्या करेंगे
सवाल- ज्ञानेश कुमार को पता है, राजनीति फायदा हो तो कौन लोग हैं,आगे क्या करेंगे?
जवाब- ये जो मैं कर रहा हूं ये मेरा काम नहीं है। मेरा काम डेमोक्रेटिक में पार्टीशिपेट करने का है, रक्षा करने का नहीं। ये काम न्याय व्यवस्था का है वो नहीं कर रहे इसलिए मैं कर रहा हूं।
Rahul Gandhi Press Conference Live Update: राहुल गांधी दे रहे सवालों के जवाब
सवाल- वोट चोरी सामने आ रही, लेकिन आयोग एक्शन नहीं ले रहा
जवाब- हमारा काम आपके सामने सच्चाई रखने का है। चुनाव आयोग के अलावा दूसरी संस्थाएं भी हैं। उन्हें ध्यान देना चाहिए।
Rahul Gandhi Press Conference Live Update: कांग्रेस के मतदाताओं को निशाना बनाया- राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा कि अलंद में मतदाताओं के नाम पर 6018 आवेदन दाखिल किए गए। जिन लोगों ने ये आवेदन दाखिल किए, उन्होंने वास्तव में इन्हें कभी दाखिल ही नहीं किया। सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करके ये आवेदन स्वचालित रूप से दाखिल किए गए। कर्नाटक के बाहर, विभिन्न राज्यों के मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल अलंद में नंबरों को हटाने के लिए किया गया और यह कांग्रेस के मतदाताओं को निशाना बनाकर किया गया।
Rahul Gandhi Press Conference Live Update: कर्नाटक के नंबर नहीं अलग अलग राज्य के नंबर
राहुल गांधी ने प्रेंजेटशन से एक वोटर लिस्ट दिखाई जिसमें मोबाइल नंबर दिए गए थे। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि यह नंबर कर्नाटक के हैं ही नहीं। राहुल ने कहा कि ये नंबर किसी अन्य राज्यों के हैं। इससे जिनके वोट कटे उनको पता ही नहीं चला।
Rahul Gandhi Press Conference Live Update: राहुल गांधी ने शुरू की प्रेस कांफ्रेंस
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि मैं इस मंच पर ऐसा कुछ नहीं कहूंगा जो 100 प्रतिशत सत्य पर आधारित न हो। मैं ऐसा व्यक्ति हूं जो अपने देश से प्यार करता हूं, मैं अपने संविधान से प्यार करता हूं, मैं लोकतांत्रिक प्रक्रिया से प्यार करता हूं और मैं उस प्रक्रिया की रक्षा कर रहा हूं। मैं यहां ऐसा कुछ नहीं कहूंगा जो 100 प्रतिशत प्रमाण पर आधारित न हो।
Rahul Gandhi Press Conference Live Update: कुर्सी की पेटी बांध लीजिए', कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेस से पहले किया पोस्ट
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी कुछ ही देर में दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस करने जा रहे हैं। इससे पहले कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है। इसमें लिखा है कि कुर्सी की पेटी बांध लीजिए। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि राहुल गांधी कोई बड़ा खुलासा करने वाले हैं।
Rahul Gandhi Press Conference Update: कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक बार फिर बड़ा खुलासा करने की तैयारी में हैं। कांग्रेस नेता ने 18 सितंबर को दिल्ली के इंदिरा भवन में प्रेस कांफ्रेंस शुरू की। कांफ्रेंस में राहुल गांधी वोटर लिस्ट से डिलीट किए गए वोटों पर बात कर रहे हैं। उनका आरोप है कि कर्नाटक में 6018 वोट डिलीट करने का प्रयास किया गया।
7 अगस्त को राहुल गांधी ने कई राज्यों के डाटा के साथ वोट चोरी का आरोप लगाया था। वोट चोरी के बाद राहुल गांधी ने बिहार में वोटर अधिकार यात्रा निकाली थी। इसमें उनके साथ बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी शामिल हुए थे। अब चुनाव आयोग ने देशभर में वोटर लिस्ट रिवीजन करने का ऐलान किया है। वहीं राहुल गांधी की प्रेस कांफ्रेंस भी इसी विषय पर हो सकती है।
राहुल गांधी की प्रेस कांफ्रेंस से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए बने रहें लाइव अपडेट के साथ….
संबंधित खबरें
रेलवे में 30,000 ग्रुप डी पदों पर भर्ती जल्द, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
59 mins agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
1 hr agoLIVE: हैदराबाद में एयरपोर्ट पर भारतीय से 63.62 लाख की विदेशी करेंसी बरामद
1 hr agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
1 hr agoमोस्ट वांटेड हिमांशु भाऊ US में गिरफ्तार, पढ़ें गैंगस्टर की क्राइम कुंडली
2 hrs agoबंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनने की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट
9 hrs agoचारा घोटाला मामले में 25 साल से फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार गिरफ्तार
12 hrs agoनेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
13 hrs agoचीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
15 hrs ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines