Rahul Gandhi on PM Modi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मणिपुर मुद्दे को लेकर प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा है। कांग्रेस के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर गुरुवार को राहुल गांधी के कुछ वीडियो जारी किए गए जिसमें उन्होंने कहा कि आपको आश्चर्य होगा कि देश के पीएम मणिपुर जाकर इस पर क्यों नहीं बोल रहे हैं? ऐसा इसलिए है क्योंकि नरेंद्र मोदी आरएसएस के कुछ चुनिंदा लोगों के ही पीएम हैं। उसका मणिपुर से कोई लेना-देना नहीं है। वे जानते हैं कि उसकी विचारधारा ने मणिपुर को आग लगा दी है।
राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मणिपुर के लिए क्या कर रहे हैं? वे मणिपुर के बारे में कुछ बोल क्यों नहीं रहे हैं? ऐसा इसलिए है क्योंकि नरेंद्र मोदी जी को मणिपुर से कोई लेना देना नहीं है। वो जानते हैं कि उनकी ही विचारधारा ने मणिपुर को जलाया है।
ये भी पढ़ेंः प्रधानमंत्री की टिप्पणी पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पलटवार, बोले- आप हमें जो चाहें बुलाएं, मिस्टर मोदी
राहुल बोले- सत्ता के लिए ये मणिपुर को जला देंगे, पूरे देश को जला देंगे
एक अन्य वीडियो में कांग्रेस नेता ने कहा कि BJP-RSS सिर्फ सत्ता चाहती है और सत्ता पाने के लिए ये कुछ भी कर सकती है। सत्ता के लिए ये मणिपुर को जला देंगे, सारे देश को जला देंगे। इनको देश के दुख और दर्द से कोई फर्क नहीं पड़ता।
राहुल गांधी ने कहा कि RSS-BJP और कांग्रेस के बीच विचारधारा की लड़ाई चल रही है। जहां कांग्रेस की विचारधारा- संविधान की रक्षा, देश को जोड़ने और सामाजिक असमानता के खिलाफ लड़ने की है। वहीं RSS-BJP चाहती है कि कुछ चुनिंदा लोग यह देश चलाएं और देश का सारा धन उन्हीं के हाथ में हो।
29-30 जुलाई को मणिपुर का दौरा करेगी INDIA गठबंधन सांसदों की टीम
I.N.D.I.A से संबंधित विपक्षी सांसदों की एक टीम 29 और 30 जुलाई को मणिपुर का दौरा करेगी। यह दौरा ऐसे समय हो रहा है जब लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सरकार के खिलाफ विपक्षी दलों की ओर से अविश्वास प्रस्ताव के लिए दिए गए नोटिस को स्वीकार कर लिया है।
विपक्षी नेताओं ने कहा है कि उन्होंने मणिपुर की स्थिति सहित विभिन्न मुद्दों पर सरकार और प्रधानमंत्री से जवाब मांगने के लिए अविश्वास प्रस्ताव लाने का फैसला किया है। मणिपुर हिंसा पर विस्तृत चर्चा और प्रधानमंत्री के बयान की मांग को लेकर विपक्षी दल राज्यसभा में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
विपक्षी दल 20 जुलाई को संसद के मानसून सत्र की शुरुआत से ही अपनी मांग पर जोर दे रहे हैं। सरकार ने कहा है कि वह इस मुद्दे पर बहस के लिए तैयार है लेकिन विपक्ष स्थगन प्रस्ताव के तहत बहस पर अड़ा है।
बता दें कि गृह मंत्री अमित शाह ने मणिपुर का दौरा किया था और शांति बहाली के लिए कई कदमों की घोषणा की थी। उनके बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जून में राज्य का दौरा किया था।
संबंधित खबरें
भारतीय सेना का नया प्लान, पुराने हथियारों को ही बनाया जाएगा हाईटेक
1 min agoतमिलनाडु की थेनी जेल से फरार 17 में से 13 कैदी पकड़े, 9 जेलकर्मी सस्पेंड
1 hr ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
1 hr ago'किताब सामने आने पर तमाशा होना तय', सोनिया गांधी ने किया बड़ा खुलासा
2 hrs agoपंजाब, यूपी समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले EC का बड़ा कदम
2 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' का खतरा! रेलवे ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी
2 hrs agoSC ने केंद्र को लगाई फटकार, दवाओं की ज्यादा कीमत पर उठाए सवाल
3 hrs agoकर्नाटक SIR की फाइनल लिस्ट जारी, 1.88 लाख वोटर्स के कटे नाम
4 hrs agoक्या है संसद सत्र का सत्रावसान, स्थगन से कितना अलग? कब तक रह सकता स्थगित
5 hrs ago'किसी न्यूज चैनल से...', राहुल के खिलाफ याचिका पर CJI ने वकील को फटकारा
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines