कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने जंतर-मंतर पर हुए छात्र प्रदर्शन और उसके बाद दर्ज की गई एफआईआर को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार पहले छात्रों पर बल प्रयोग करती है और बाद में उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर उन्हें डराने की कोशिश करती है. राहुल गांधी ने कहा कि लोकतंत्र में युवाओं की आवाज को दबाने का प्रयास किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता है.
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक बयान जारी किया. जिसमें उन्होंने कहा, ‘जिन युवाओं ने प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के खिलाफ आवाज उठाई, उन्हें पहले लाठीचार्ज का सामना करना पड़ा और अब उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है.’ उनका कहना था कि सरकार आलोचना सुनने के बजाय विरोध करने वालों को निशाना बना रही है. उन्होंने दावा किया कि इस तरह की कार्रवाई से छात्रों और युवाओं को चुप नहीं कराया जा सकता.
छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की हो जांच- राहुल गांधी
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गुरुवार को छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हुई पुलिस कार्रवाई की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई. उन्होंने कहा कि 20 जुलाई को दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान छात्रों के साथ हुई कथित बल प्रयोग की घटना की जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में गठित एक स्वतंत्र और उच्चस्तरीय समिति से कराई जानी चाहिए.
राहुल गांधी ने कहा, ‘छात्रों को न्याय मिलना चाहिए और पूरे मामले की पारदर्शी जांच आवश्यक है. हमारे छात्रों के साथ जो बर्बरता हुई है, उसकी सच्चाई सामने लाने के लिए सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में एक स्वतंत्र और उच्चस्तरीय जांच समिति का गठन किया जाना चाहिए.’
वहीं, कांग्रेस नेता ने सोशल मीडिया पर छात्रों के प्रदर्शन से जुड़ा एक वीडियो भी शेयर किया. इस वीडियो में जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कार्रवाई की तस्वीरें दिखाई देती हैं. वीडियो में पुलिसकर्मी प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करते नजर आ रहे हैं. वहीं, एक अन्य तस्वीर में सादे कपड़ों में मौजूद एक व्यक्ति, जिसके हाथ में तिरंगा है, पुलिस कार्रवाई के दौरान एक छात्र प्रदर्शनकारी को सड़क पर पटकता हुआ दिखाई देता है.
INDIA गठबंधन ने केंद्र सरकार पर लगाए आरोप
गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे विपक्षी INDIA गठबंधन के कई सांसद संसद परिसर के मकर द्वार पर एकत्र हुए. हाथों में तख्तियां लेकर उन्होंने 20 जुलाई को दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन के दौरान हुई कथित पुलिस कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार से सवाल किए. सांसदों का ये सवाल था कि जंतर मंतर पर प्रदर्शनकारियों के खिलाफ बल प्रयोग का आदेश किसने दिया था.
विरोध प्रदर्शन के दौरान विपक्षी नेताओं ने छात्रों पर कथित लाठीचार्ज के मुद्दे पर सरकार से जवाबदेही तय करने की भी मांग की. इसके साथ ही उन्होंने अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर को मिले चढ़ावे में कथित वित्तीय अनियमितताओं का मुद्दा भी उठाया और इन दोनों मामलों को लेकर नारेबाजी करते हुए सरकार से जवाब देने की मांग की.
संबंधित खबरें
'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
47 mins agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
1 hr agoPM मोदी ने जारी की किसान योजना की 24वीं किस्त, ऐसे चेक करें किस्त का स्टेटस
1 hr agoअनंत सिंह को SC से झटका, फिर जाना होगा जेल, 1 दिसंबर तक करना होगा सरेंडर
2 hrs agoदिल्ली के व्यापारियों ने सोनिया-राहुल को लिखी चिट्ठी, रैली टालने ने की अपील
2 hrs agoEC का बड़ा फैसला, तीसरी बार बढ़ी SIR की डेडलाइन; जानिए अपने राज्य की तारीख
6 hrs agoभूटान में फटी ग्लेशियल झील, भारत में बाढ़ का महा-अलर्ट
6 hrs agoदिल्ली-NCR में रातभर बरसे बादल, ठंडा हुआ मौसम तो घटा AQI
6 hrs agoLIVE: लखनऊ पहुंचे अमित शाह, एयरपोर्ट पर CM योगी ने किया स्वागत
6 hrs agoखरगे आवास पर संसद सत्र चलाएगा INDIA ब्लॉक, CEC के खिलाफ चलाएंगे मॉक ट्रायल
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines