राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को घेरा, बोले- महिलाओं को आज ही 33 फीसदी आरक्षण दिया जा सकता है

राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को घेरा, बोले- महिलाओं को आज ही 33 फीसदी आरक्षण दिया जा सकता है

Rahul Gandhi On Central Government Regarding Nari Shakti Vandan Act: राहुल गांधी ने कहा कि केंद्र सरकार ने कहा कि महिला आरक्षण को लागू करने के लिए जनगणना करनी होगी, परिसीमन करना पड़ेगा, इसके लिए समय लगेगा। राहुल ने कहा कि सच्चाई ये है कि इसे आज ही किया जा सकता है। सरकार कह रही है कि इसे 2029 में लागू किया जाएगा, लेकिन ये होगा भी कि नहीं, इस पर संशय है।

विज्ञापन

राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी को अपने अगले भाषण में देश की जनता को समझाना चाहिए कि देश के सबसे जरूरी 90 अफसरों में सिर्फ तीन अफसर ही ओबीसी समुदाय के क्यों हैं? राहुल गांधी ने कहा कि अभी मैंने पिछड़े, दलित या फिर आदिवासियों की बात ही नहीं की है।

विज्ञापन

वायनाड से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि महिला आरक्षण बिल (नारी शक्ति वंदन अधिनियम) बढ़िया है लेकिन हमें दो फुटनोट मिले कि जनगणना और परिसीमन उससे पहले करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जनगणना और परिसीमन कराने में कई साल लग जाएंगे।

विज्ञापन

राहुल गांधी ने कहा कि सच तो यह है कि आरक्षण आज ही लागू हो सकता है। ये कोई जटिल मामला नहीं है, लेकिन सरकार ऐसा नहीं करना चाहती है। सरकार ने इसे देश के सामने पेश किया है लेकिन इसे अब से 10 साल बाद लागू किया जाएगा। कोई नहीं जानता कि यह लागू भी होगा या नहीं। यह एक ध्यान भटकाने वाली रणनीति है, ध्यान भटकाने वाली रणनीति है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ