Manipur Violence: मणिपुर के दो दिवसीय दौरे के आखिरी दिन राहुल गांधी ने राहत शिविरों में रह रहे हिंसा प्रभावित लोगों से मुलाकात की। इसके बाद राहुल गांधी राज्यपाल से भी मुलाकात की। मुलाकात के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि मणिपुर को शांति की जरूरत है। मैं चाहता हूं कि यहां शांति बहाल हो। मैंने कुछ राहत शिविरों का दौरा किया, इन राहत शिविरों में कमियां हैं, सरकार को इसके लिए काम करना चाहिए।
इससे पहले गुरुवार को कांग्रेस नेता ने राज्य के अपने दो दिवसीय दौरे के पहले दिन मणिपुर के चुराचांदपुर में हिंसा प्रभावित लोगों से मुलाकात की, जहां जातीय हिंसा देखी गई है। राहुल गांधी ने पहले एक ट्वीट में कहा कि मणिपुर को उपचार की जरूरत है और शांति ही एकमात्र प्राथमिकता होनी चाहिए।
बताया जा रहा है कि राहुल हिंसा को रोकने के लिए और लोगों तक राहत पहुंचाने के लिए आज सामाजिक कार्यकर्ताओं से बात कर सकते हैं। इसके बाद राहुल गांधी मणिपुर से ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं। जिसमें वो लोगों से हुई बातचीत की जानकारी दे सकते हैं।
राहुल के मणिपुर पहुंचते ही सियासत तेज
राहुल गांधी के मणिपुर पहुंचते ही सियासत तेज हो गई। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी के दौरे पर बयान दिया है और कहा है कि इससे मणिपुर के लिए कोई समाधान नहीं निकलने वाला। मणिपुर में पिछले कुछ दिन से बनी शांति तब भंग हो गई जब कांगपोकपी जिले के हराओठेल गांव में गुरुवार (29 जून) सुबह सुरक्षा कर्मियों के साथ मुठभेड़ में दो संदिग्ध दंगाइयों की मौत हो गई। इस गोलीबारी की घटना में पांच लोग घायल भी हो गए।
गुरुवार को पुलिस ने चुराचांदपुर जाने से राहुल को रोका था
उन्होंने कहा, “मैं मणिपुर के अपने सभी भाइयों और बहनों को सुनने आया हूं। सभी समुदायों के लोग बहुत स्वागत करते हैं और प्यार करते हैं। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि सरकार मुझे रोक रही है। मणिपुर को उपचार की जरूरत है। शांति हमारी एकमात्र प्राथमिकता होनी चाहिए।” बता दें कि गुरुवार को इंफाल पहुंचे राहुल गांधी के काफिले को पुलिस ने चुराचांदपुर जाने से रोक दिया था जिसके बाद राहुल इंफाल लौट आए थे।
पुलिस ने कहा कि ऐसा ‘सुरक्षा’ कारणों से किया गया है और कांग्रेस नेता हवाई मार्ग से जा सकते हैं। कांग्रेस नेता के काफिले को बिष्णुपुर के पास एक चेकपोस्ट पर रोका गया, जो इंफाल से लगभग 20 किलोमीटर दूर है।
(Diazepam)
संबंधित खबरें
'बदल चुकी है पावर की परिभाषा', ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में बोले PM मोदी
47 mins agoकोई BJP के पूर्व मंत्री तो कोई सांसद… कौन हैं पहली बार बने 4 नए राज्यपाल
1 hr agoCJP के आशुतोष रांका और सौरव दास फिर हिरासत में, जंतर-मंतर पहुंचे थे दोनों
1 hr ago'INDIA' ब्लॉक के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने दर्ज की 2 FIR
2 hrs agoCJI का इस्तीफा मांगने की पोस्ट करने वाला कांग्रेसी बर्खास्त, जानें मामला
2 hrs agoरामलीला मैदान का एक दिन का किराया 1.21 लाख रुपये, 2026 में सिर्फ 3 दिन खाली
3 hrs agoरेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
3 hrs agoSC में सुनवाई के लिए लिस्टेड क्यों नहीं हुई राहुल गांधी की याचिका?
4 hrs ago'वोट चोरी, SIR, CEC ज्ञानेश कुमार', राहुल गांधी की याचिका में क्या-क्या?
4 hrs agoराहुल गांधी के घर आज जुटेगा INDIA ब्लॉक, प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद 'हाई-टी'
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines