'असल में यही हैं भारत भाग्य विधाता...',वायरल सब्जीवाले से मिले राहुल गांधी, कही अपने दिल की बात

Rahul Gandhi, Rameshwar, Delhi News

Rahul Gandhi With Rameshwar

विज्ञापन

Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को अपने दिल्ली वाले घर पर वायरल सब्जीवाले रामेश्वर से मुलाकात की है। उनके साथ लंच किया और उनसे खूब सारी बातचीत की। एक्स सोशल मीडिया पर राहुल गांधी ने सब्जी विक्रेता रामेश्वर की तस्वीर पोस्ट की है। जिसमें उन्होंने लिखा, ‘रामेश्वरजी एक जिंदादिल इंसान हैं। उनमें करोड़ों भारतीयों के सहज स्वभाव की झलक सहज झलक दिखती है। रामेश्वरजी मुश्किल हालात में भी मुस्कराते हैं। असल में यही भारत भाग्य विधाता हैं।’

पिछले दिनों रामेश्वर का एक वीडियो खूब वायरल हुआ था, जिसमें वे महंगाई के एक सवाल पर भावुक हो उठे थे। अब राहुल गांधी ने उनसे मुलाकात की है।

विज्ञापन
Rahul Gandhi Meets vegetable seller Rameshwar

Rahul Gandhi Meet rameshwar

जानिए कौन हैं रामेश्वर?

दरअसल, रामेश्वर उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। कासगंज जिले में मूलत: गांव से आने वाले रामेश्वर 10 साल पहले अपने परिवार के साथ दिल्ली आ गए थे। तब से वे यहीं सब्जी बेचते हैं। उनके पास कोई बैंक अकाउंट भी नहीं है। हां, पत्नी का बैंक में खाता जरूर है। जिस पर उन्हें बच्चों के लिए ड्रेस और किताबों की सब्सिडी मिलती है।

विज्ञापन

क्यों सुर्खियों में आए?

जुलाई में टमाटर के दाम अचानक 150 पार चले गए थे। वे दिल्ली के आजादपुर मंडी में टमाटर खरीदने पहुंचे, लेकिन उनके पास इतने पैसे नहीं थे कि वे खरीद पाते। उन्हें मंडी में रोते हुए देखा गया था। उनका वीडियो खूब वायरल हुआ था। आंखों में आंसू लिए रामेश्वर ने कहा था कि टमाटर बहुत महंगे हैं। उनके पास खरीदने के लिए पर्याप्त पैसे नहीं हैं। उस वक्त भी राहुल गांधी ने रामेश्वर के वीडियो को शेयर किया था।

केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि एक तरफ सत्ता संरक्षित ताकतवर लोग हैं, जिनके इशारे पर देश की नीतियां बन रही हैं। दूसरी ओर आम भारतीय है, जिसकी पहुंच से सब्जियां जैसी बुनियादी चीजें भी दूर होती जा रही हैं। अमीर और गरीब के बीच खाई बढ़ती जा रही है। इस खाई को भरना होगा। गरीबों के आंसुओं को पोछने की जरूरत है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ