Rahul Gandhi meets BSP MP Danish Ali: भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी द्वारा लोकसभा में बीएसपी सांसद दानिश अली पर की गई विवादित टिप्पणी के बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार को दानिश अली से मुलाकात की। राहुल गांधी से मिलने के बाद सांसद ने कहा कि उन्होंने मेरा हौसला बढ़ाया।
राहुल गांधी ने बसपा सांसद से की मुलाकात
कांग्रेस सांसद ने शुक्रवार को बहुजन समाजवादी पार्टी के सांसद दानिश अली से मिलने के लिए दिल्ली स्थित उनके आवास पर पहुंचे। सांसद से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बात करते हुए राहुल ने कहा, ”नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान”, नफरत के बाजार में प्यार की दुकान।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष के साथ-साथ कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने भी बसपा सांसद से मुलाकात की। बसपा के सांसद दानिश अली के खिलाफ रमेश बिधूड़ी की आपत्तिजनक टिप्पणी से विपक्षी दलों ने बिधूड़ी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
यह भी पढ़ेंः कनाडा के सिंगर शुभ ने मांगी माफी, फिर भी लोगों में गुस्सा, एक ने कहा- तेरा कैरियर खत्म
अली ने दी संसद छोड़ने का अल्टीमेटम
सांसद दानिश अली ने स्पीकर से भाजपा सांसद पर कार्रवाई की मांग की है। अली ने भाजपा सांसद बिधूड़ी पर कार्रवाई नहीं होने पर संसद छोड़ने का अल्टीमेटम दिया है। न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए बसपा नेता ने कहा कि दक्षिणी दिल्ली से भाजपा सांसद बिधूड़ी ने एक विशेष समुदाय को निशाना बनाकर की गई अपनी टिप्पणी से पूरे देश का अपमान किया है।
उन्होंने आगे कहा, “जब मेरे जैसे निर्वाचित सदस्य का यह हाल है तो एक सामान्य व्यक्ति का क्या हाल होगा। मुझे उम्मीद है, मुझे न्याय मिलेगा, स्पीकर जांच कराएंगे, नहीं तो मैं भारी मन से संसद छोड़ने की सोच रहा हूं।” यह संसद है इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। क्या इसीलिए हम चुने गए हैं, क्या इसीलिए हमारे पूर्वजों ने आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दी… उन्होंने (भाजपा) सिर्फ मेरा और मेरे चाहने वालों का अपमान नहीं किया बल्कि उन्होंने पूरे देश का अपमान किया है.. .अब देखते हैं कि क्या भाजपा रमेश बिधूड़ी के खिलाफ कोई कार्रवाई करती है या फिर उन्हें प्रमोट कर केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा…शायद बीजेपी नेताओं के बीच बाहर ही नहीं अंदर भी ऐसे बयान देने की होड़ सी लग गई है।”
संबंधित खबरें
अमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
35 mins agoकारोबारियों ने अब 'INDIA' के सहयोगियों का किया रुख, रैली टालने की अपील की
1 hr agoबगावत, सीक्रेट मीटिंग, रो पड़े MLAs... क्या खतरे में उमर अब्दुल्ला सरकार?
1 hr ago'पाजी, छोटा भाई समझकर मिट्टी पाओ', दिलजीत दोसांझ से क्यों बोले अभिजीत दीपके
2 hrs agoसरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
3 hrs agoISRO का नेविगेशन सैटेलाइट NVS-03 लॉन्च, भारतीय सेना को क्या होगा फायदा?
5 hrs agoदिल्ली में टूटा ठंड का रिकॉर्ड, 75 साल बाद 30 अक्टूबर का दिन रहा सबसे ठंडा
5 hrs agoUGC NET फॉर्म भरने की आज आखिरी तारीख, क्या फिर बढ़ेगी लास्ट डेट?
5 hrs agoकौन थे जोशीमठ हादसे में जान गंवाने वाले 6 लोग? बद्रीनाथ से लौटते समय क्रैश
5 hrs ago66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines