कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन में आज देशभर से आए कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी पार्टी की नींव है। उन्होंने कहा कि किसी भी भवन की मजबूती उसकी नींव पर भी निर्भर होती है। नींव के बगैर कोई इमारत खड़ी नहीं होती है।
बैठक में देशभर से आए करीब 338 जिला कांग्रेस अध्यक्ष शामिल हुए। कांग्रेस नेताओं के अनुसार ये बैठक का पहला चरण है। अब 3-4 अप्रैल को दूसरे चरण की बैठक होगी। पहले चरण में 13 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों से कांग्रेस कार्यकर्ता आए थे। अगले बैठक में बचे राज्यों से लोग आएंगे। बता दें कांग्रेस के गुजरात अधिवेशन से पहले जिला अध्यक्षों की ये बैठकें हो रही हैं।
कांग्रेस अध्यक्षों के माध्यम से घर-घर जाएगी कांग्रेस की सोच
इस बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जिस संदेश और विचारधारा की लड़ाई लड़ रही है, उस लड़ाई को जिला कांग्रेस अध्यक्षों के माध्यम से ही हर घर तक ले जाने का काम हो सकता है। कांग्रेस में हर कार्यकर्ता का महत्व है। बिना कार्यकर्ता के कोई पार्टी खुद मजबूती हासिल नहीं कर सकता।
संसद में बोलने नहीं दिया गया
इससे पहले राहुल गांधी ने लोकसभा स्पीकर पर उन्हें संसद में बोलने नहीं देने का आरोप लगाया था। कांग्रेस नेता के अनुसार वह संसद में बेरोजगारी समेत अन्य मुद्दो पर बोलना चाहते थे। लेकिन लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने उन्हें बोले की अनुमति नहीं दी। बता दें इंडिया गठबंधन के कई नेताओं ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से इस मुद्दे पर मुलाकात की है।
ये भी पढ़ें: लोकसभा से इमिग्रेशन एंड फॉरेनर्स बिल 2025 पास, कानून तोड़ने पर होगी 7 साल की सजा, जानें क्या हैं प्रावधान?
संबंधित खबरें
दशहरे पर अनोखा रावण दहन, कहीं जला 'कॉकरोच' तो कहीं ज्ञानेश कुमार का पुतला
5 hrs ago'ज्ञानेश इस्तीफा दें, EC और उसके IT ढांचे में...' कांग्रेस ने फिर उठाई मांग
6 hrs agoदिल्ली में राष्ट्रपति ने किया रावण दहन, PM बोले- 'भारत का कोना-कोना राममय'
7 hrs ago'दिवाली तक कोई प्रोटेस्ट नहीं.....', CJP कार्यकर्ताओं को दीपके का संदेश
8 hrs agoविदेश में नौकरी का लालच, टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश का खुलासा
11 hrs ago'आतंक पर दोहरा रवैया...', PAK के डिप्टी PM के सामने राजनाथ ने सुनाई खरी-खरी
12 hrs ago'लोकतंत्र में प्रदर्शन होते रहेंगे...', बोले RSS चीफ मोहन भागवत
15 hrs agoयूपी में 200 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में कांग्रेस
15 hrs agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
17 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में एक और गिरफ्तारी, अनिल पंडित से मिलवाए थे शूटर्स
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines