नई दिल्ली: संसद के बजट सत्र के 6वें दिन लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा हुई। इस दौरान राहुल गांधी ने अडाणी मुद्दे पर सरकार को जमकर घेरा। राहुल गांधी ने कहा कि कुछ दिन पहले हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आई उसमें लिखा था अडानी की भारत के बाहर शेल कंपनी है, सवाल है कि शेल कंपनी किसकी है? हजारों करोड़ रुपया शेल कंपनी भारत में भेज रही है यह किसका पैसा है? क्या यह काम अदाणी फ्री में कर रहे हैं?
राहुल गांधी ने पूछा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गौतम अदाणी के साथ कितनी बार विदेश गए? पहले गौतम अदाणी के जहाज में पीएम मोदी विदेश घूमने जाते थे लेकिन अब गौतम अदाणी, पीएम मोदी के जहाज में विदेश घूमने जाते हैं। लोकसभा स्पीकर बार-बार उनसे कहते रहे कि संयम बरते। राहुल गांधी ने कहा कि राष्ट्रपति अभिभाषण में बहुत सारी योजनाएं बोली गई, लेकिन अग्निवीर के बारे में सिर्फ एक बार बोला गया। उसमें बेरोजगारी और महंगाई शब्द नहीं था। जनता कुछ कह रही है, लेकिन राष्ट्रपति अभिभाषण में कुछ नहीं है। उन्होंने विदेश नीति को लेकर भी सरकार पर हमला किए।
और पढ़िए – लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर सांसदों ने किया जमकर हंगामा
अदाणी पर बोला जोरदार
राहुल गांधी ने अदाणी पर जोरदार हमला बोलते हुए संसद में कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में सब जगह एक नाम सुनने को मिला, अडाणी। दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में 2014 में वे 609 नंबर पर थे, सबसे पीछे। लेकिन 2014 के जादू हुआ और वो दूसरे नंबर पर पहुंच गए।
‘सेब से लेकर पोर्ट तक अडाणी जी का कब्जा’
राहुल ने कहा कि हिमाचल में सेब की बात होती है तो अडाणी, कश्मीर में सेब तो अडाणी, पोर्ट और एयरपोर्ट सब जगह अडाणीजी, सड़क पर चल रहे हैं, तो अडाणीजी। राहुल ने कहा- लोगों ने पूछा कि अडाणीजी को सफलता कैसे मिली? सबसे जरूरी सवाल कि इनका हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री के साथ क्या रिश्ता है और कैसा रिश्ता है? राहुल गांधी ने कहा कि आज जिस सड़क पर चलो और पूछो कि किसने बनाई है तो अडानी का नाम आएगा।
और पढ़िए – केरल के पूर्व मुख्यमंत्री को अस्पताल में कराया गया भर्ती, बेटे ने दी स्वास्थ्य की जानकारी
2014 के बाद इतनी तेजी से कैसी बढ़ी संपत्ति?
राहुल गांधी ने कहा उनकी संपत्ति 2014 में 8 बिलियन डॉलर से 2022 में 140 बिलियन डॉलर कैसे पहुंच गई। राहुल ने कहा कि बिना अनुभव वाले लोगों को एयरपोर्ट का काम नहीं मिलता है। अदाणी के पास अनुभव नहीं है लेकिन नियम बदलकर उन्हें देश में छह एयरपोर्ट की जिम्मेदारी दी गई। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि अदाणी के पास रक्षा क्षेत्र में भी शून्य अनुभव है फिर भी उन्हें ड्रोन बनाने की जिम्मेदारी दी गई। कल पीएम ने एचएएल में कहा कि हमने गलत आरोप लगाए। लेकिन असल में एचएएल का 126 विमानों का ठेका अनिल अंबानी के पास गया।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
EC का बड़ा फैसला, तीसरी बार बढ़ी SIR की डेडलाइन; जानिए अपने राज्य की तारीख
1 hr agoभूटान में फटी ग्लेशियल झील, भारत में बाढ़ का महा-अलर्ट
2 hrs agoदिल्ली-NCR में रातभर बरसे बादल, ठंडा हुआ मौसम तो घटा AQI
2 hrs agoLIVE: बुलंदशहर में 2 मंजिला मकान ढहा, राहत और बचाव कार्य जारी
2 hrs agoखरगे आवास पर संसद सत्र चलाएगा INDIA ब्लॉक, CEC के खिलाफ चलाएंगे मॉक ट्रायल
9 hrs agoजामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
9 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
10 hrs agoचांद का हुआ दीदार, सुहागिनों ने अर्घ्य देकर खोला करवा चौथ का व्रत
11 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' कमजोर पर कलिंगा और तप्तपानी घाट पर भारी लैंडस्लाइड
12 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines