Rahul Gandhi: राहुल गांधी के आम जनता के साथ में कई वीडियो वायरल होते हैं। कई वीडियो राहुल अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हैं। कुछ दिन पहले किसानों और पहलवानों के साथ उनके कई वीडियो ने दिल जीता था। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो और शेयर किया है जिसमें वह एक दलित परिवार के साथ समय बिताते हुए नजर आ रहे हैं। कोल्हापुर का राहुल का ये वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
राहुल ने शेयर किया वीडियो
राहुल एक्स पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने दिल जीतने वाला एक बड़ा सा कैप्शन भी लिखा। उन्होंने लिखा कि दलित किचन के बारे में आज भी बहुत कम लोग जानते हैं। जैसा शाहू पटोले जी ने कहा, दलित क्या खाते हैं, ये भी कोई नहीं जानता है। उन्होंने आगे कहा कि वह लोग क्या खाते हैं कैसे पकाते हैं उसका सामाजिक और राजनीतिक क्या महत्व है? इन तमाम सवालों के जवाब के लिए मैंने अजय तुकाराम सनदे जी और अंजना तुकाराम सनदे जी के साथ समय बिताया।
ये भी पढ़ें: Rahul Gandhi ने मार्शल आर्ट Jiu-Jitsu के दांव पेंच में विरोधी को किया चित, वीडियो वायरल
घर पहुंचकर राहुल बोले भूख लग रही है
राहुल गांधी पिछले दिनों महाराष्ट्र का दौरे पर थे। इस दौरान राहुल कोल्हापुर में हेलीकॉप्टर से पहुंचे, जहां से सीधे एक दलित परिवार के घर पहुंच गए। यहां पर पहुंचकर राहुल ने कहा कि भूख लग रही है। इसका कहकर वह उनके घर के किचन में गए और सब्जी-भाजी बनाने में मदद की। राहुल ने खाना खाते हुए वीडियो भी शेयर किया। राहुल ने उस परिवार को धन्यवाद दिया और कहा कि महाराष्ट्र में मुझे अपने घर सम्मान के साथ बुलाकर किचन में हाथ बंटाने का मौका दिया। आपको बता दें कि उन्होंने ‘हरभऱ्याची भाजी’ और बैंगन के साथ तुवर दाल बनाई थी।
ये भी पढ़ें: Tirupati प्रसाद विवाद में आग बबूला हुए Rahul Gandhi, कर दी ये बड़ी मांग
संबंधित खबरें
अरब सागर में भारतीय नौसेना ने लुटेरों से छुड़ाए जहाज समेत 20 क्रू मेंबर्स
6 hrs agoगोकर्ण बीच पर बड़ा हादसा, लहरों में बह गए बेंगलुरु के 3 टेक कर्मचारी
6 hrs ago120 KMPH की हवा, भारी बारिश... अर्नब के बाद चक्रवात 'मुरासु' का विकराल रूप
6 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
8 hrs ago'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
10 hrs agoओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
11 hrs ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
14 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
14 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
14 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines