हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी, 'देश सिर्फ दो-तीन लोगों का नहीं'

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने 2024 के आम चुनावों को लेकर बड़ा और सनसनीखेज दावा किया है. राहुल गांधी ने कहा कि चुनाव के बाद देश के 15 प्रतिशत वोटरों के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए. उन्होंने चुनाव आयोग के हवाले से इसे अवैध और चुराया गया चुनाव करार दिया है.

विज्ञापन
दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हुंकार भरी. Credit: ANI

दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित INDIA गठबंधन की महारैली में लोकसभा में विपक्ष के नेता (LoP) राहुल गांधी ने केंद्र सरकार और मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने मंच से साफ शब्दों में कहा कि देश को सही रास्ते पर वापस लाने की पहली सीढ़ी ज्ञानेश कुमार को पद से हटाना है. राहुल ने दो टूक कहा कि देश सिर्फ दो-तीन लोगों का नहीं हो सकता. इससे पहले राहुल गांधी ने देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था पर बोलते हुएदो टूक शब्दों में कहा कि किसी भी सूरत में देश के संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने मंच से संकल्प दोहराते हुए कहा, “हम लोकतंत्र को और अपने हिंदुस्तान को कभी खत्म नहीं होने देंगे.”

‘ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे’

भीड़ को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, “मेरी बात सुनिए. मैं जो कहता हूं, वह हमेशा सच साबित होता है. मैं भारत के हर नागरिक और नौजवान से कह रहा हूं कि ज्ञानेश कुमार को मुख्य चुनाव आयुक्त के पद से हटाया जाएगा और वह जेल जाएंगे.” प्रधानमंत्री और गृह मंत्री पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, “ज्ञानेश कुमार के बिना न तो नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बन पाते और न ही अमित शाह गृह मंत्री बन पाते.”

‘हमें शिव की बारात जैसा भारत चाहिए’

राहुल गांधी ने अपने संबोधन में ‘शिव की बारात’ का उदाहरण देते हुए कहा, “शिव की बारात में कोई भी शामिल हो सकता है. हर जीव उसमें हिस्सा ले सकता है. क्या किसी को वहां जाने से रोका जा सकता है? नहीं. हमें इसी तरह का हिंदुस्तान चाहिए.”
उन्होंने आगे कहा कि अगर कोई किसान मेहनत करता है तो उसे उसका फल मिलना चाहिए. अगर कोई छात्र 18 घंटे पढ़ाई करता है तो उसे रोजगार मिलना चाहिए. राहुल ने कहा, “आज किसान को उसका हक नहीं मिल रहा, युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही और मजदूरों को अधिकार नहीं मिल रहे. देश की पूरी दौलत सिर्फ दो या तीन लोगों के हाथों में चली गई है. हमें ऐसा देश बिल्कुल नहीं चाहिए और हम ऐसा हिंदुस्तान कतई स्वीकार नहीं करेंगे.”

विज्ञापन

‘2024 चुनाव के बाद 13.5 करोड़ नाम कटे’

अपने संबोधन में राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि भारत में पिछले कई सालों से लगातार ‘वोट चोरी’ का खेल चल रहा है. पश्चिम बंगाल, हरियाणा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और कर्नाटक के साथ-साथ 2024 के लोकसभा चुनाव में भी बड़े स्तर पर ‘वोट चोरी’ को अंजाम दिया गया. 2024 के लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद देश के करीब साढ़े तेरह करोड़ वोटरों के नाम वोटर लिस्ट से बाहर कर दिए गए. पार्टी के मुताबिक, यह आंकड़ा देश के कुल मतदाताओं का 15 प्रतिशत बैठता है. इसका सीधा मतलब यह निकलता है कि देश के हर 7 में से 1 वोटर का नाम मतदाता सूची से काट दिया गया. उन्होंने कहा, “यह चुराया हुआ चुनाव था और यह बात मैं अपनी तरफ से नहीं कह रहा हूं, बल्कि यह बात खुद चुनाव आयोग कह रहा है.”

‘यह देश के युवाओं की आवाज’

राहुल गांधी ने स्पष्ट किया कि आज जो आवाज इस मंच से उठ रही है, वह किसी राजनीतिक दल या किसी खास नेता की निजी आवाज नहीं है. उन्होंने कहा, “यह देश के युवाओं की आवाज है. आज नौजवान अपने अधिकारों, अपने भविष्य और अपनी पहचान के लिए खड़ा है.” राहुल ने जोर देकर कहा कि देश का युवा आज बदलाव और अपने हक की बात कर रहा है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola