लोकसभा में आज विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने परीक्षा संशोधन विधेयक को लेकर हो रही चर्चा में भाग लिया. उन्होंने CJP प्रोटेस्ट और छात्र आंदोलन को लेकर सरकार को घेरा. वहीं, राहुल गांधी ने कहा, ‘देश के छात्रों की भावनाओं को पूरे देश ने समझा. इस बिल पर भाजपा अपने बच्चों से सहमति ले.’
लोकसभा में अपना पक्ष रखते हुए राहुल गांधी ने कहा, छात्रों के प्रदर्शन में गुस्सा और नफरत नहीं थी. हमारे देश के युवाओं को सड़क पर उतरना पड़ा. छात्र की भावनाओं को पूरे देश ने समझा. उन्होंने कहा छात्रों का गुस्सा जायज था.
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, ‘मैं बहुत उत्साहित था और इस बात से आश्वस्त था कि देश के भविष्य ने हमारी सड़कों पर क्या किया. यह गुस्सा, हिंसा या नफरत नहीं थी. यह देश के युवाओं और आने वाली पीढ़ी की भावनाओं की गहरी अभिव्यक्ति थी. मुझे लगता है कि सभी राजनीतिक दलों को, जिसमें BJP के मेरे साथी भी शामिल हैं, इस भावना का सम्मान करना चाहिए. मुझे पूरा यकीन है कि अगर BJP के मेरे साथी अपने बच्चों से पूछें कि उनके भाई-बहन जो कर रहे थे, उसके बारे में वे क्या सोचते हैं, तो उन्हें अपने बच्चों का भी समर्थन ही मिलेगा. जो हुआ है उसमें कुछ भी गलत नहीं है और हर भारतीय को इस पर गर्व होना चाहिए.’
लोकसभा में राहुल गांधी के बयान पर जमकर हुआ हंगामा
वहीं, लोकसभा में राहुल गांधी के बयान के बाद जमकर हंगामा हुआ. इस दौरान केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी के बयान पर आपत्ति जताई. रिजिजू ने कहा, ‘राहुल गांधी छात्रों के हवाले से अपनी बात रख रहे हैं.’ उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की भाषा अससंदीय है. इसके साथ ही रिजिजू ने राहुल गांधी के बयान को लोकसभा की कार्यवाही से हटाने की मांग की.
राहुल गांधी ने लोकसभा में कहा, ‘मेरे बोलते ही सत्ता पक्ष टोकाटाकी करने लगता है. उन्होंने कहा, क्या देश में सिर्फ बीजेपी ही बोलेगी?’ वहीं, राहुल गांधी ने कहा कि मैंने किसी के लिए गलत शब्द का इस्तेमाल नहीं किया.
वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी लोकसभा में अपना पक्ष रखा. उन्होंने कहा, ‘अससंदीय शब्द को कार्यवाही से निकाला जाए. उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी को सुना जाए.’
देश की शिक्षा व्यवस्था से छात्र नाराज
राहुल गांधी ने अपने बयान में आगे कहा, देश की शिक्षा व्यवस्था से छात्र नाराज हैं. 30-40 लाख में पेपर लीक होता है. गरीब ईमानदार छात्र इस दौड़ में बहुत पीछे हैं. उन्होंने कहा, निजी कंपनियां परीक्षा करा रही हैं और वो परीक्षा में शामिल हैं. शिक्षा आज वसूली का सिस्टम बन गया है. छात्र पेपर लीक से परेशान हैं. शिक्षा व्यवस्था पर RSS का कब्जा है. शिक्षा व्यवस्था RSS चलाता है. शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान RSS का मुखौटा थे.
राहुल गांधी ने कहा, ‘आज के समय में हर एक यूनिवर्सिटी में RSS का वाइस चांसलर है. RSS छात्रों को अंध भक्त बनाना चाहती है.’
वहीं, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने गृह मंत्री अमित शाह पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा, गृह मंत्री अमित शाह के पास यहां बैठने का साहस नहीं है. देश के गृह मंत्री डरे हुए हैं. गृह मंत्री ने छात्रों पर फायरिंग करने का आदेश दिया.
बीजेपी ने दिया राहुल गांधी को जवाब
वहीं, राहुल गांधी के बयान पर सदन में भाजपा ने भी जवाब दिया. केंद्रीय मंत्री किरने रिजिजू ने कहा, ‘राहुल गांधी गलत बात बोल रहे हैं. इस बीच अखिलेश यादव ने भी राहुल गांधी के पक्ष में अपनी बात कही. उन्होंने कहा, अगर विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कोई गंभीर आरोप लगाया है तो सत्ता पक्ष की जिम्मेदारी बनती है कि वो पता लगाए कि पुलिस ने बिना आदेश के कार्रवाई क्यों की?’
वहीं, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, ‘राहुल गांधी को मांफी मांगनी होगी. राहुल गांधी अपने शब्द वापस लें. उन्होंने कहा कि किस बेस पर राहुल गांधी ने ये बात कही. ये बहुत गंभीर मामला है और इसे हल्के में नहीं ले सकते हैं. यहां जिम्मेदारी के साथ बोलना होता है और इस तरह से सदन नहीं चल सकता है. रिजिजू ने कहा, राहुल गांधी ऑर्डर की कॉपी दिखाएं और हेडलाइन बनाने के लिए राहुल गांधी बयान ना दें.’
राहुल गांधी ने एक छात्र के साथ हुई चर्चा को किया याद
एक स्टूडेंट के साथ हुई बातचीत को याद करते हुए, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, ‘उसने कहा कि एक तरह का स्टूडेंट गर्व से सच को अपनी छाती पर पहनता है. मैंने पूछा, दूसरे तरह के स्टूडेंट का क्या? उसने कहा कि दूसरे तरह के स्टूडेंट को एक इमेज की जरूरत होती है. उसे एक इमेज चाहिए होती है और चूंकि वह इमेज सच नहीं होती – क्योंकि वह बेवकूफ खुद को भगवान दिखाने की कोशिश कर रहा होता है – इसलिए उसे एक बहुत बड़ी इमेज बनानी पड़ती है. मैंने उससे एक सवाल पूछा, तीसरी कैटेगरी कहां जाती है? यानी ‘अंधभक्त’ की कैटेगरी. उसने कहा, ‘अंधभक्त’ वह व्यक्ति है जिसे पूरा यकीन होता है कि कोई दूसरा बेवकूफ ही भगवान है…’
संबंधित खबरें
'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
58 mins agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
1 hr agoPM मोदी ने जारी की किसान योजना की 24वीं किस्त, ऐसे चेक करें किस्त का स्टेटस
1 hr agoअनंत सिंह को SC से झटका, फिर जाना होगा जेल, 1 दिसंबर तक करना होगा सरेंडर
2 hrs agoदिल्ली के व्यापारियों ने सोनिया-राहुल को लिखी चिट्ठी, रैली टालने ने की अपील
2 hrs agoEC का बड़ा फैसला, तीसरी बार बढ़ी SIR की डेडलाइन; जानिए अपने राज्य की तारीख
6 hrs agoभूटान में फटी ग्लेशियल झील, भारत में बाढ़ का महा-अलर्ट
6 hrs agoदिल्ली-NCR में रातभर बरसे बादल, ठंडा हुआ मौसम तो घटा AQI
6 hrs agoLIVE: लखनऊ पहुंचे अमित शाह, एयरपोर्ट पर CM योगी ने किया स्वागत
6 hrs agoखरगे आवास पर संसद सत्र चलाएगा INDIA ब्लॉक, CEC के खिलाफ चलाएंगे मॉक ट्रायल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines