Rahul Gandhi Hindu Definition : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक्स (ट्विटर) पर एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने एक शीर्षक ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ नामक एक लेख में ‘हिन्दू’ पर अपने विचार व्यक्त किए हैं, उन्होंने लिखा कि हर प्रकार के भय से मुक्त हो जाना और सत्य के समुन्द्र में समा जाना ही असली हिन्दू है, यही अहिंसा का एकमात्र मार्ग है। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा – सत्यम् शिवम् सुंदरम्, एक हिंदू अपने अस्तित्व में समस्त चराचर को करुणा और गरिमा के साथ उदारतापूर्वक आत्मसात करता है, क्योंकि वह जानता है कि जीवनरूपी इस महासागर में हम सब डूब-उतर रहे हैं, निर्बल की रक्षा का कर्तव्य ही उसका धर्म है।
प्रेम और उल्लास का नाम है जिंदगी
आगे उन्होंने लिखा ज़िंदगी, प्रेम और उल्लास का, भूख और भय का एक महासागर है। इसकी खूबसूरत, भयावह, शक्तिशाली और सतत परिवर्तनशील लहरों के बीच हम जीने का प्रयास करते हैं। इस अथाह महासागर में जहां प्रेम और उल्लास है वहीं भय भी है, जिस व्यक्ति में अपने भय की तह में देखने का साहस है वही असली हिन्दू है। राहुल आगे लिखते हैं कि यह कहना कि हिन्दू धर्म केवल सांस्कृतिक मान्यताओं तक ही सीमित है, गलत होगा।
हिन्दू सभी से प्रेम करता है
एक हिन्दू में अपने भय को देखने और उसे स्वीकार करने का साहस होता है, जीवन की यात्रा में वह भयरूपी शत्रु को मित्र में बदलना जानता है, भय उस पर हावी नहीं हो पाता। हिन्दू, सभी से प्रेम करता है वह जानता है कि महासागर में तैरने के सबके अपने-अपने तरीके हैं।
संबंधित खबरें
चांद का हुआ दीदार, सुहागिनों ने अर्घ्य देकर खोला करवा चौथ का व्रत
1 hr agoचक्रवात 'अर्नब' कमजोर पर कलिंगा और तप्तपानी घाट पर भारी लैंडस्लाइड
1 hr agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
2 hrs agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
2 hrs ago'हिम्मत है तो बैलेट पेपर से चुनाव कराएं', खरगे की PM मोदी को खुली चुनौती
3 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
4 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
5 hrs agoअंडमान-निकोबार में 5.1 तीव्रता का भूकंप, बम्बू फ्लैट से 218km दूर था केंद्र
6 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
6 hrs agoदिल्ली HC ने रेस कोर्स मस्जिद पर बुल्डोजर चलाने पर लगाई 4 हफ्ते की रोक
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines