हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

राहुल गांधी को बड़ी राहत? केंद्र सरकार नहीं लाएगी विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव, हरदीप पुरी देंगे आरोपों का जवाब

Privilege Motion: केंद्र सरकार राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव पेश नहीं करेगी। साथ ही राहुल गांधी की स्पीच के कुछ हिस्सों को रिकॉर्ड से भी हटाया जाएगा। राहुल गांधी को लेकर पिछले कई दिन से संसद में हंगामा चल रहा है और विपक्ष ने स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने का ऐलान भी किया है।

विज्ञापन
राहुल गांधी को लेकर पिछले कई दिन से संसद में हंगामा चल रहा है।

Rahul Gandhi News: कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को बड़ी राहत मिली है। केंद्र सरकार ने उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव नहीं लाने का फैसला किया है। राहुल गांधी की स्पीच के उन हिस्सों को भी हटाया जाएगा, जिन्हें वे ऑथेंटिकेट नहीं कर पाए हैं। वहीं केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी संसद में राहुल गांधी के द्वारा लगाए गए आरोपों का जवाब देंगे।

यह भी पढ़ें: ‘झूठ बोल रहा पब्लिशर, Amazon पर उपलब्ध है बुक’, नरवणे की किताब को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान

हरदीप पुरी पर लगाए थे राहुल ने आरोप

बता दें कि राहुल गांधी ने लोकसभा में बजट पर स्पीच देते हुए बीते दिन एपस्टीन फाइल्स पर बात की और केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी पर आरोप लगाए। आरोपों के चलते केंद्र सरकार ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाने का ऐलान किया था, लेकिन अब सरकार अपने इस ऐलान से पीछे हट गई है, यानी अब सदन में प्रस्ताव पेश नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन

मुद्दों से ध्यान हटाने की कोशिश बताया

सियासी गलियारों में चर्चा है कि राहुल गांधी के खिलाफ प्रस्ताव पेश न करने का फैसला लेकर सरकार ने सदन में एक और गतिरोध पैदा होने से बचा लिया। वहीं विपक्ष ने विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाने के ऐलान को अविश्वास प्रस्ताव और मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश बताया। विपक्षी दल शिवसेना (UBT) की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने भी केंद्र पर आरोप लगाए हैं।

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी ने रवनीत बिट्टू को कहा ‘गद्दार दोस्त’, केंद्रीय मंत्री ने पलटकर दिया ये जवाब

विज्ञापन

प्रियंका चतुर्वेदी ने लगाए केंद्र पर आरोप

प्रियंका ने कहा है कि विशेषाधिकार हनन राहुल गांधी ने नहीं, बल्कि सत्ता में बैठे लोगों ने किया है। वे देश का सौदा करके विशेषाधिकार का हनन कर रहे हैं. अमेरिका के सामने केंद्र सरकार ने घुटने टेक दिए। 140 करोड़ लोगों का विश्वास तोड़ दिया। इसका जवाब कौन देगा? चीन-डोकलाम के मुद्दे से हट रहे हैं। पूर्व सेना प्रमुख नरवणे की किताब का सच देश को कौन बताएगा?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola