हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

लोकसभा चुनाव के लिए कितने तैयार हैं राहुल गांधी और कांग्रेस? पढ़िए 'हैं तैयार हम' रैली में भाषण की 5 बड़ी बातें

Rahul Gandhi in Hain taiyyar Hum Rally : नागपुर में कांग्रेस की हैं तैयार हम रैली में राहुल गांधी ने कहा कि हम भारत के संवैधानिक मूल्यों की सुरक्षा करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं। यह हमारा संकल्प है कि हम लोकतंत्र पर भाजपा के हमले को रोकेंगे।

विज्ञापन

Rahul Gandhi in Hain taiyyar Hum Rally : अगले साल लोकसभा चुनाव होने हैं और इसके लिए राजनीतिक दल अपनी कमर कस चुके हैं। कांग्रेस पार्टी ने इसके लिए गुरुवार अपने 139वें स्थापना दिवस के मौके पर महाराष्ट्र के नागपुर में ‘हैं तैयार हम’ रैली आयोजित की। इसमें राहुल गांधी ने केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। पढ़िए उनके संबोधन की पांच बड़ी बातें।

देश में दो विचारधाराओं के बीच लड़ाई है

राहुल गांधी ने कहा कि देश में दो विचारधाराओं के बीच लड़ाई चल रही है। लोग समझते हैं कि यह सत्ता के लिए राजनीतिक लड़ाई है, वो है लेकिन इस लड़ाई की नींव विचारधारा है। हमारी विचारधारा यह है कि देश की कमान हिंदुस्तान की जनता के हाथ में होनी चाहिए। हम जनशक्ति की बात करते हैं।

भाजपा में चलता है गुलामी की व्यवस्था

कांग्रेस नेता ने दावा किया कि भाजपा के एक नेता ने उनसे कहा है कि वहां गुलामी चलती है। उन्होंने कहा पहले कांग्रेस में रहे एक भाजपा नेता ने मुझसे कहा कि अधिकारियों से जो भी निर्देश मिलता है बिना सोचे वही किया जाता है। जैसा पुराने जमाने में राजा आदेश दिया करते थे वैसा ही भाजपा में होता है।

विज्ञापन

सरकार बनते ही कराएंगे जाति जनगणना

राहुल गांधी ने कहा कि हिंदुस्तान को केवल 90 अफसर चलाते हैं। मैंने संसद में सवाल किया कि इनमें से ओबीसी, आदिवासी और दलित वर्ग के कितने हैं? इस पर भाजपा के लोग चुप हो गए। भाजपा सरकार कहती है कि भारत में केवल एक जाति है। जैसे ही हमारी सरकार आएगी हम जाति जनगणना कराएंगे।

INDIA ही दे सकता है युवाओं को रोजगार

बेरोजगारी के मुद्दे पर बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि देश के युवाओं को रोजगार चाहिए। लेकिन मोदी सरकार ये काम नहीं कर सकती। ये काम केवल INDIA गठबंधन ही कर सकता है। इस काम के लिए हिंदुस्तान की जनता की आवाज सुननी होगी और नफरत खत्म करनी होगी जो भाजपा नहीं कर सकती।

विज्ञापन

कांग्रेस ने लोगों की मदद की, विजन दिया

कांग्रेस नेता ने कहा कि देश में श्वेत क्रांति हिंदुस्तान की नारी शक्ति, हरित क्रांति देश के किसान और आईटी क्रांति हमारे युवा लेकर आए। इन सबमें कांग्रेस पार्टी ने लोगों की मदद की और एक विजन दिया। लेकिन मोदी सरकार ने 10 साल में क्या किया? आज देश के करोड़ों युवाओं की शक्ति नष्ट हो रही है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola