हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

G20 Summit से पहले 5 दिनों के यूरोप दौरे पर राहुल गांधी, यहां जानें उनका पूरा शेड्यूल

विज्ञापन

Rahul Gandhi Europe Visit : कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंगलवार को 5 दिनों के यूरोप दौरे पर रवाना हुए। अपने इस दौरे के दौरान राहुल गांधी 4 देश ब्रुसेल्स, फ्रांस, नॉर्वे और नीदरलैंड की यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान राहुल गांधी विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और भारतीय समुदाय के लोगों से भी मुलाकात करेंगे।

राहुल गांधी का यूरोप में ये है कार्यक्रम

  • 7 सितंबर को राहुल गांधी ब्रुसेल्स में यूरोपीय संघ के वकीलों के एक समूह से मिलेंगे। साथ उनका हेग में भी इसी तरह की बैठक में शामिल होने का कार्यक्रम है।
  • 8 सितंबर को राहुल गांधी पेरिस की एक यूनिवर्सिटी में छात्रों को संबोधित करेंगे।
  • 9 सितंबर को राहुल गांधी पेरिस में फ्रांस के श्रमिक संघ की बैठक में शामिल होने का भी कार्यक्रम है।
  • इसके बाद फ्रांस के बाद राहुल गांधी का नॉर्वे जाने का कार्यक्रम है। कांग्रेस नेता 10 सितंबर को ओस्लो में एक प्रवासी कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री मोदी का आज से दो दिवसीय इंडोनेशिया दौरा, आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में करेंगे शिरकत

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का ये यूरोप दौरा उस समय हो रहा है जब देश में जी20 सम्मेलन होने जा रहा है। इसमें दुनियाभर के ताकतवर देशों के राष्ट्राध्यक्ष या फिर उनकी सरकार के प्रतिनिधि हिस्सा लेने भारत आ रहे हैं।

विज्ञापन

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की विदेश यात्रा खूब खबरों में रहती है। दरअसल राहुल गांधी अपनी विदेश दौरे के दौरान केंद्र सरकार पर जमकर हमलावर रहते हैं। ऐसे में लोगों की नजर इस बार भी उनके भाषणों और बयानों पर रहेगी।

यह भी पढ़ें- G20 समिट में इन मुद्दों पर होगी चर्चा, दिल्ली से दुनिया को मिलेगा ये संदेश

विज्ञापन

गौरतलब है कि केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी पिछले दिनों ब्रिटेन और फिर अमेरिकी के दौरे पर थे। ब्रिटेन में दिए उनके बयानों ने भारत में जमकर सियासी घमासान मचा है। बीजेपी ने राहुल गांधी पर विदेशी जमीन पर भारत की छवि को धूमिल करने का आरोप लगाया था।

 

 

और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola