दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ (DUSU) चुनाव नतीजों की समीक्षा के लिए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने हाई लेवल मीटिंग बुलाई, जिसमें उन्होंने कन्हैया कुमार और विनोद जाखड़ की क्लास लगाई और पूछा कि चुनाव जीतते-जीतते हार कैसे गए? उन्होंने चुनाव प्रबंधन और चुनाव रणनीति पर सवाल उठाए. चुनाव में पार्टी के स्टूडेंट विंग NSUI की नाकामी के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए जवाबदेही सुनिश्चित करने को कहा. उन्होंने चुनाव रणनीति की कमियां गिनाते हुए दोनों नेताओं से जवाब मांगा और कहा कि इस बार छात्र संघ चुनाव में NSUI का प्रदर्शन बेहद खराब, शर्मनाक और चिंताजनक रहा है.
DUSU चुनाव में ABVP ने 4 में से 3 पद जीते, यश दबास बने अध्यक्ष …
कन्हैया और विनोद को हार का जिम्मेदार ठहराया
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव नतीजों की रिव्यू मीटिंग में कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल भी नजर आए. बैठक शुरू होते ही राहुल गांधी NSUI के प्रभारी कन्हैया कुमार और NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ पर बरसे और कहा कि छात्र संघ के अध्यक्ष का पद जीत रहे थे, फिर ऐसा क्या हुआ कि हार गए? इस हार की जिम्मेदारी कौन लेगा? जवाबदेही कैसे सुनिश्चित होगी? मैनेजमेंट और स्ट्रेटेजी में कहां कमी रही? संगठन को NSUI से इतने निराशाजनक प्रदर्शन की उम्मीद नहीं थी. आज देश में Gen-Z सबसे बड़ा वोटबैंक हैं, उन्हें साधने में NSUI से चूक कैसे हो गई?
चुनाव टिकट बंटवारे पर वेणुगोपाल ने उठाए सवाल
रिव्यू मीटिंग में कांग्रेस संगठन के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने भी कड़ा रुख दिखाया और DUSU चुनाव टिकट वितरण पर सवाल उठाए. उन्होंने कन्हैया कुमार से सवाल किया कि चुनाव टिकट बांटते के लिए बने पैनल के जीतने की जिम्मेदारी ली थी तो वे हार कैसे गए? इसका मतलब यह है कि चुनाव रणनीति, उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया और चुनाव प्रबंधन में कमियां रही हैं. दोनों नेता जल्द से जल्द NSUI के प्रदर्शन और चुनाव संबंधी विस्तृत रिपोर्ट और जवाब भेजें, क्योंकि दोषियों पर एक्शन लेकर कमियों में सुधार किया जा सके और अगले साल होने वाले DUSU चुनाव के लिए नई रणनीति बनाई जाए.
कौन हैं DUSU चुनाव के इकलौते निर्दलीय विजेता दीपांशु शौकीन? ABVP और …
DUSU चुनाव 2026 में ऐसा रहा NSUI का प्रदर्शन
बता दें कि दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव 2026 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने 4 में से 3 सीटें जीतकर शानदार प्रदर्शन किया. वहीं कांग्रेस के छात्र संगठन नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) का सूपड़ा साफ हुआ. क्योंकि NSUI चारों प्रमुख पद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव नहीं जीत पाई. अध्यक्ष पद के लिए ABVP के यश डबास ने NSUI उम्मीदवार विजय शंकर मीणा को हराया. उपाध्यक्ष पद NSUI से बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले दीपांशु शौकीन ने 30615 वोटों से जीता ओर ABVP के ईशू मौर्य, NSUI के वीर चतरथ को हराया. सचिव पद ABVP की रिया छावड़ी और संयुक्त सचिव पद ABVP के लक्ष्य राज सिंह ने जीता.
संबंधित खबरें
मणिपुर में युवकों की हत्या के बाद हालात बेकाबू, कांगपोकपी में बंद का आह्वान
1 hr agoLIVE: भूकंप के झटकों से कांपा किश्तवाड़, रिक्टर स्केल पर 3.1 रही तीव्रता
1 hr agoSIR पर चुनाव आयोग ने दी बड़ी सुविधा, मानी जजों की बात; अब काम में आएगी तेजी
1 hr ago12 साल की बीमार बेटी को कंधे पर उठा 7KM पैदल क्यों चली मां? वीडियो वायरल
1 hr ago120KM स्पीड वाले चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ का लैंडफॉल, जानें कहां-कैसे हालात?
1 hr agoअरब सागर में भारतीय नौसेना ने लुटेरों से छुड़ाए जहाज समेत 20 क्रू मेंबर्स
8 hrs agoगोकर्ण बीच पर बड़ा हादसा, लहरों में बह गए बेंगलुरु के 3 टेक कर्मचारी
9 hrs ago120 KMPH की हवा, भारी बारिश... अर्नब के बाद चक्रवात 'मुरासु' का विकराल रूप
9 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
10 hrs ago'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines