Rahul Gandhi Disqualification: सूरत कोर्ट से मानहानि केस में दो साल की सजा के बाद राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म कर दी गई है। इसको लेकर कांग्रेस रविवार को पूरे देश में सत्याग्रह आंदोलन कर रही है। इस मुद्दे पर तृणमूल कांग्रेस नेता और एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि पीएम मोदी ने राहुल गांधी को बहुत बड़ा हथियार दे दिया है। इसका फायदा 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में दिखेगा।
शत्रुघ्न ने चाइनीज कहावत का दिया उदाहरण
शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि बहुत बड़ी और अच्छी शुरुआत हो गई है। एक चाइनीज कहावत है- journey of thousand miles begins with a single step। मतलब हजारों मील चलने की शुरुआत पहले कदम से होती है। मैं इसके लिए पीएम मोदी, मेरे दोस्त, फ्रेंड्स ऑफ सोसायटी को बधाई देता हूं। ये विनाशकाले विपरीत बुद्धि है। पीएम मोदी और सत्तारूढ़ सरकार ने राहुल गांधी को बहुत बड़ा हथियार दे दिया है।
यह भी पढ़ें: राजस्थान में कांग्रेस का सत्याग्रहः दौसा में बोले चिकित्सा मंत्री परसादी लाल- राहुल गांधी के साथ हुई घटना पूरी तरह प्रायोजित
विपक्ष राहुल के मुद्दे पर एकजुट
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के मुद्दे पर हमारी नेता ममता बनर्जी ने कहा कि राहुल गांधी के साथ गलत हुआ है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राहुल गांधी का साथ दिया। आज नोट कर लें। 2024 के लोकसभा चुनाव में विपक्ष को कम से कम 100 सीटों का फायदा होगा। ये सोने पे सुहागा हुआ है। मैं रूलिग पार्टी और पीएम मोदी का शुक्रिया जताता हूं कि आपने जो कर्म किया है उसे भोगना पड़ेगा। राहुल गांधी के नेतृत्व को चांद चांद लगेगा।
और पढ़िए – PM Security Breach, Davanagere: पीएम मोदी की सुरक्षा में तीसरी बार चूक, रोड शो में काफिले की ओर दौड़ा युवक, देखें VIDEO
2019 में विपक्ष को मिली थी 236 सीट
2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को 303 सीटें हासिल हुई थी। वहीं विपक्षी दलों को 236 सीट मिली थी। अगर शत्रुघ्न सिन्हा का दावा सच निकल तो ये संख्या 336 पहुंच सकती है। लेकिन क्या सभी दल उस वक्त के राजनीतिक हालात में साथ आएंगे? यह बड़ा सवाल है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'रात 10 बजे भी महिला को सुरक्षित...', रेप के बढ़ते मामलों पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, दिल्ली पुलिस को दिया सख्त निर्देश
39 mins ago135 साल पुरानी सेंट्रल सेक्रेटेरिएट लाइब्रेरी पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब, शिफ्ट करने को लेकर जताई चिंता
1 hr agoभारत पहुंचे स्विस प्रेसिडेंट गाय परमेलिन, ट्रेड-इंवेस्टमेंट समेत इन मुद्दों पर होगी चर्चा
1 hr ago'CJI सूर्यकांत जो चाहें करें, अब फर्क नहीं पड़ता', CJP ने सुप्रीम कोर्ट की भूमिका पर उठाए सवाल
3 hrs agoEverest जीरा पाउडर में मिले तय सीमा से ज्यादा कीटनाशक, FSSAI ने दिया बाजार से हटाने का आदेश
4 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली में सेंट्रल विस्टा लाइब्रेरी मामले में केंद्र सरकार को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस
6 hrs agoSIR: 13.39 करोड़ नाम बाहर, वो कौन लोग है जिनके नाम कटे, क्या विशेष अभियान के बाद बदलेंगे आंकड़े?
14 hrs ago'वोटिंग का अधिकार छीनना सही नहीं…' SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट के जज भुइंया का बड़ा बयान
15 hrs agoBJP सांसद राधा मोहन दास के घर चोरी, कीमती सामान के साथ गटर का ढक्कन भी गायब
16 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CJI सूर्यकांत की बेंच करेगी याचिकाओं पर सुनवाई
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines