Rahul Gandhi defamation case: कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सूरत कोर्ट ने मानहानि मामले में 2 साल की सजा सुनाई है। कांग्रेस इसे बड़ा मुद्दा बनाने की कोशिश में है। कानूनी लड़ाई के साथ-साथ इसे जनता तक ले जाएगी। राहुल गांधी को सजा के मुद्दे पर कांग्रेस की अगुआई में 14 विपक्षी दल विजय चौक तक पैदल मार्च निकाला जा रहा है। कांग्रेस ने राष्ट्रपति से मिलने के लिए समय मांगा है। विजय चौक पर धारा 144 लगा दिया गया है। देश भर में जगह-जगह प्रदर्शन हो रहे हैं।
लोकसभा को कुछ देर बाद स्थगित
कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज सुबह लोकसभा पहुंचे। अफरा-तफरी तब मच गई जब कांग्रेस के नेता उन्हें बोलने की इजाजत देने की मांग को लेकर सदन के वेल में पहुंच गए। लोकसभा को कुछ देर बाद स्थगित कर दिया गया। कांग्रेस ने आज राष्ट्रीय राजधानी में बड़े पैमाने पर आंदोलन की योजना बनाई है और फैसले पर चर्चा करने के लिए पार्टी के अन्य नेताओं के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने के लिए तैयार है। विपक्षी नेताओं ने आज सुबह संसद में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यालय में मुलाकात की।
और पढ़िए – Rahul Gandhi defamation case: मानहानि मामले में 2 साल की सजा के बाद राहुल गांधी को बड़ा झटका, संसद सदस्यता खत्म; नोटिफिकेशन जारी
मानहानि मामले में दोषी ठहराए जाने के एक दिन बाद राहुल गांधी संसद में कांग्रेस संसदीय कार्यालय में कांग्रेस सांसदों की बैठक में शामिल हुए।
और पढ़िए – Parliament Budget Session: कांग्रेस की अगुवाई में विपक्ष ने निकाला पैदल मार्च, राज्यसभा की कार्यवाही 2:30 बजे तक स्थगित
मानहानि के केस में सूरत की कोर्ट ने सुनाया फैसला
राहुल गांधी को गुरुवार को सूरत की कोर्ट ने 2 साल जेल की सजा सुनाई है। उनको सजा मानहानि के केस में सुनाई गई है। दरअसल 2019 में राहुल गांधी ने कर्नाटक की रैली में कहा था कि सभी चोरों का सरनेम मोदी क्यों होता है। सजा सुनाए जाने के बाद सवाल उठ रहा है कि क्या राहुल की संसद सदस्यता चली जाएगी?
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, 4 लोगों की मौत, कई कर्मचारी घायल
3 hrs agoचक्रवाती तूफान 'अर्नब' और होगा खतरनाक, रेलवे ने रद्द कीं 53 ट्रेनें
4 hrs agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
4 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
4 hrs agoEC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
5 hrs agoUP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
7 hrs agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
8 hrs agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
8 hrs agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
9 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines