हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

कोर्ट जा रहे राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई कार्यकर्ता जख्मी

उत्तर प्रदेश में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर आज कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बड़े हादसे का शिकार होने से बच गए. दरअसल, उनके काफिले की गाड़ियां आपस में टकरा गई थीं. हालांकि राहुल गांधी पूरी तरह सुरक्षित हैं, लेकिन उनके सुरक्षाकर्मी और कार्यकर्ता घायल बताए गए हैं.

विज्ञापन
राहुल गांधी को आज मानहानि केस में सुलतानपुर कोर्ट में पेश होना है. (Credit-PTI)

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के काफिले का उत्तर प्रदेश में एक्सीडेंट हो गया है. आज सुबह लखनऊ एयरपोर्ट से सुल्तानपुर जाते समय उनके काफिले की गाड़ियां आपस में टकरा गईं. हादसे में पार्टी कार्यकर्ताओं के जख्मी होने की खबर है, वहीं 5 गाड़ियां और एक एंबुलेंस डैमेज हुई है. हादसा लखनऊ में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर 91 किमी माइलस्टोन के पास हुआ और हादसास्थल हलियापुर थाना क्षेत्र के तहत आता है. राहुल गांधी सुरक्षित हैं, लेकिन काफिले की गाड़ियां आपस में कैसे टकराईं, अभी तक इसकी वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है.

आज सुल्तानपुर कोर्ट में है राहुल गांधी की पेशी

बता दें कि उत्तर प्रदेश की सुल्तानपुर कोर्ट में साल 2018 से राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का केस चल रहा है. राहुल गांधी पर BJP के पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगा है, जिसकी शिकायत करते हुए स्थानीय भाजपा नेता ने केस दर्ज कराया था. इसी केस में आज फैसला आना है और राहुल MP/MLA कोर्ट में पेशी के लिए पहुंचना है. इस दौरान लखनऊ एयरपोर्ट से सुल्तानपुर कोर्ट जाते समय पूर्वांचल एक्सप्रेस पर उनके काफिल का एक्सीडेंट हो गया, जिसकी जांच पुलिस ने शुरू कर दी है.

बता दें कि MP/MLA कोर्ट के मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने पक्ष और विपक्ष की दलीलों को सुनकर फैसला सुरक्षित कर लिया था. मामला साल 2018 का है और राहुल गांधी पर बेंगलुरु में एक कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप है. पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष विजय मिश्रा ने आपत्ति जताते हुए राहुल गांधी के खिलाफ केस किया था. सुल्तानपुर जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र के हनुमानगंज निवासी विजय मिश्रा ने राहुल गांधी के खिलाफ सुल्तानपुर कोर्ट में मानहानि की याचिका दायर की थी, जिस पर फैसला आना है.

विज्ञापन

फरवरी 2024 से जमानत पर हैं राहुल गांधी

राहुल गांधी को भी कोर्ट ने 16 दिसंबर 2023 को समन भेजकर तलब किया था. इस दिन राहुल गांधी अदालत में पेश हुए और फरवरी 2024 में सुल्तानपुर की विशेष अदालत से उन्हें जमानत मिल गई थी. राहुल गांधी ने मानहानि के आरोपों से इनकार किया और खुद को निर्दोष बताया. बयान और सबूतों की कार्यवाही पूरी होने क बाद मामले में अंतिम बहस हुई और फैसला सुरक्षित रख लिया गया. विजय मिश्रा ने मामले में राहुल गांधी के वॉयस सैंपल की जांच कराने की मांग भी की थी. लेकिन ट्रायल कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी थी. सेशन कोर्ट और फिर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने भी वॉयस सैंपल की जांच कराने की मांग वाली याचिका को खारिज करने के खिलाफ दायर याचिका खारिज कर दी थी.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola