Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा का आज 69वां दिन, राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के फलेगांव से शुरू की पदयात्रा
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की अगुवाई में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ (Bharat Jodo Yatra) का आज 69वां दिन है। राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा अब तक 1500 किमी से ज्यादा का सफर तय कर चुकी है।
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों महाराष्ट्र में है। यह यात्रा तमिलनाडु, केरल, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक और तलंगाना से गुजरते हुए अब महाराष्ट्र में है। महाराष्ट्र में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का आज 9वां दिन है। राहुल गांधी आज ने महाराष्ट्र के हिंगोली जिले के फलेगांव से पदयात्रा की शुरुआत की। इस दौरान राहुल गांधी के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हुजूम दिखाई दिया।
LIVE: Maharashtra leg of the #BharatJodoYatra resumes from Phalegaon, Hingoli district. https://t.co/J4zqGqc7L5
— Congress (@INCIndia) November 15, 2022
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज सुबह महाराष्ट्र के फलेगांव से आगे बढ़ी। पैदल मार्च में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश, महाराष्ट्र की पूर्व मंत्री यशोमती ठाकुर और पार्टी के अन्य नेता गांधी के साथ थे।
Today is a new day and we walk with new hopes in our hearts as the #BharatJodoYatra continues ahead from Phalegaon. pic.twitter.com/0U5Aw56RYL
— Congress (@INCIndia) November 14, 2022
राहुल गांधी के नेतृत्व में निकली रही यात्रा में भीड़ उमड़ रही है। गौरतलब है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। यात्रा जिस क्षेत्र से गुजरती है वहां के लोग पारंपरिक वेशभूषा में राहुल गांधी और यात्रा का स्वागत कर रहे हैं। लोग उन्हें प्रामाणिक संस्कृति दिखाते हुए गर्मजोशी से उनका स्वागत करते हैं। हर दिन बड़ी संख्या में लोग इस यात्रा में शामिल हो रहे हैं।
आपको बता दें कि इससे पहले शुक्रवार 11 नवंबर को महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और शिव सेना ( उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता आदित्य ठाकरे कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी के साथ मार्च भी किया। आदित्य ठाकरे महाराष्ट्र के हिंगोली में इस यात्रा में शामिल हुए।
राहुल गांधी नीत यात्रा इस महीने के अंत तक हिंदी भाषी राज्यों में प्रवेश करेगी। मध्य प्रदेश में 20 नवंबर को प्रवेश करने से पहले यात्रा महाराष्ट्र के पांच जिलों में लोगों से संपर्क करते हुए 382 किमी का रास्ता तय कर लेगी। फिलहाल सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई यह यात्रा अब तक छह राज्यों के 28 जिलों से गुजर चुकी है। यह यात्रा महाराष्ट्र के बाद मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब से होते हुए जम्मू कश्मीर पहुंचकर समाप्त होगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: