नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की अगुवाई में तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ (Bharat Jodo Yatra) अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। आज इस यात्रा का 135वां दिन है। भारत जोड़ो यात्रा 30 जनवरी को श्रीनगर श्रीनगर में शेर-ए-कश्मीर मैदान में संपन्न होगी। यानी तमिलनाडु के कन्याकुमारी से सात सितंबर 2022 को शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा के महज 1 दिन बचे हैं।
भारत जोड़ो यात्रा 135वें दिन राहुल गांधी अगुवाई में यात्रा आज श्रीनगर के पांठा चौक से शुरू हुई। आज राहुल गांधी श्रीनगर के ऐतिहासिक लाल चौक के पास स्थित कांग्रेस दफ्तर में दोपहर 12 बजे तिरंगा फहराएंगे। इसके बाद राहुल गांधी 2 बजे के करीब पार्टी के प्रदेश कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। 30 जनवरी को श्रीनगर में इस यात्रा का समापन हो जाएगा। उनकी सुरक्षा को देखते हुए पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश का कहना है कि 30 जनवरी को सभी 23 विपक्षी पार्टियों का एक सम्मेलन होगा और वो अंतिम समारोह होगा।
इससे पहले शनिवार को यात्रा के कश्मीर में दाखिल होने पर राहुल गांधी के पदयात्रा में उनकी बहन प्रियंका गांधी भी शामिल हुईं। इसके साथ ही पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती और उनकी बेटी इल्तिजा मुफ्ती और उनकी मां गुलशन नजीर भी राहुल के साथ कदम से कदम मिलाकर चलती नजर आईं।
आपको बता दें कि राहुल गांधी के नेतृत्व में निकली रही यात्रा में भीड़ उमड़ रही है। उनकी भारत जोड़ो यात्रा को लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। यात्रा जिस क्षेत्र से गुजरती है वहां के लोग पारंपरिक वेशभूषा में राहुल गांधी और यात्रा का स्वागत कर रहे हैं। लोग उन्हें प्रामाणिक संस्कृति दिखाते हुए गर्मजोशी से उनका स्वागत करते हैं। हर दिन बड़ी संख्या में लोग इस यात्रा में शामिल हो रहे हैं।
गौरतलब है कि Rahul Gandhi की अगुवाई में कांग्रेस की इस में भारी तादाद में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक हिस्सा ले रहे हैं। राहुल गांधी पैदल यात्रा करके पूरे देश में अलग संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं। इस पदयात्रा को लेकर राहुल गांधी का कहना है कि यात्रा से उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिल रहा है। जो चीजें हवाई जहाज, हेलीकॉप्टर या गाड़ी में यात्रा करते समय नहीं समझी जा सकतीं। किसानों से हाथ मिलाने के बाद ही कोई समझ पाता है कि वे क्या कर रहे हैं। यह हेलीकॉप्टर से नहीं सीखा जा सकता है।
राहुल गांधी ने Bharat Jodo Yatra को अपने लिए तपस्या बताते हुए कहा कि उनका मकसद लोगों से जुड़कर उनकी समस्याओं को समझना था और इस यात्रा के जरिए उनका यह मकसद पूरा हो रहा है। इस यात्रा में राहुल गांधी बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर निशाना साधते रहे हैं।
कन्याकुमारी से शुरू हुई यात्रा का जम्मू-कश्मीर में होगा समापन
गौरतलब है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर से कन्याकुमारी से शुरू हुई थी जो कि अब तक 11 राज्य तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब को कवर कर चुकी है। कांग्रेस की 3750 किमी की भारत जोड़ो यात्रा 12 राज्यों से गुजरी है। यह दक्षिण में कन्याकुमारी से उत्तर में कश्मीर तक 3,750 किमी का सफर पूरा करेगी। यह यात्रा 30 जनवरी को जम्मू कश्मीर में समाप्त होगी।
संबंधित खबरें
दिल्ली में CJP प्रदर्शन की वजह से बंद दुकानदारों को कितना हो रहा नुकसान?
16 mins agoअभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका को बड़ी राहत, SEM के छोड़ने के आदेश
1 hr agoकहां हैं अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका? CJP-अरविंद केजरीवाल का सवाल
3 hrs agoLIVE: ध्रुव राठी रिहा, चेतावनी के साथ दिल्ली पुलिस ने रात 3 बजे छोड़ा
3 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
11 hrs ago'अपराधियों जैसा बर्ताव हुआ...', रिहाई के बाद ममता बनर्जी ने सुनाई आपबीती
13 hrs agoमणिपुर के कुकी-नगा समूहों में फिर भड़की हिंसा, फूंक दिए कई घर, 5 की मौत
14 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
14 hrs agoसवाल पूछना ही आपकी असली ताकत, राहुल गांधी ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र
14 hrs ago'CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन...', CJP ने किया बड़ा ऐलान
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines