Rahul Gandhi Car Attacked In West Bengal: पश्चिम बंगाल के मालदा में राहुल गांधी की कार पर हमला हुआ है। उनकी कार पर पीछे से पत्थर फेंक कर मारा गया, जिससे गाड़ी का शीशा चकनाचूर हो गया। राहुल गांधी के साथ कार में पश्चिम बंगाल में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी भी थे।
उन्होंने कहा कि हालांकि हमले में राहुल गांधी को कोई चोट नहीं आई, लेकिन जिस तरह से पत्थर फेंका गया, वह सीधे उनके सिर में लगता। राहुल गांधी को रोकने की कोशिश की जा रही है, लेकिन इस तरह जानलेवा हमला करना ठीक नहीं। इस तरह के हमले बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। विरोधी अपनी हद में रहें।
अधीर रंजन ने नाम लिए बिना आरोप लगाया
अधीन रंजन ने कहा कि बुधवार दोपहर भारत न्याय यात्रा बिहार से बंगाल पहुंची। यहां मालदा में एंट्री करते वक्त पथराव हुआ। एक बड़ा पत्थर राहुल गांधी की कार पर पीछे से फेंका गया। पत्थर लगते ही कार का पिछला शीशा चकनाचूर हो गया।
वहीं घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। राहुल गांधी अपनी कार से उतरे। उनके सिक्योरिटी गार्डों ने उन्हें घेरा और पत्थर फेंकने वाले को सामने आने को कहा, लेकिन कोई सामने नहीं आया, बल्कि मौके पर मौजूद लोग भाग गए।
अधीर रंजन ने कहा कि यह एक साजिश है और आप खुद समझ सकते हैं कि यह किसने किया या कराया होगा? भारत न्याय यात्रा को कदम-कदम पर मुश्किलें उठानी पड़ रही हैं। इस हमले की पुलिस को लिखित शिकायत दी जाएगी।
राहुल के कटिहार रोड शो में उमड़ा था जनसैलाब
अधीर रंजन ने मीडिया को बताया कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज 16वें दिन पश्चिम बंगाल पहुंच गई है। इससे पहले यात्रा 2 दिन 29-30 जनवरी को बिहार में ठहरी हुई थी। आज 31 जनवरी को मालदा में रुकने के बाद यात्रा कल एक फरवरी को मुर्शिदाबाद पहुंचेगी।
दरअसल, यह दोनों जिले कांग्रेस के गढ़ हैं, इसलिए यहां एंट्री करते ही राहुल गांधी को रोकने की कोशिश की गई। मालदा से पहले राहुल ने कटिहार में रोड शो किया था और इस दौरान जो जनसैलाब उमड़ा, वह पूरी दुनिया ने देखा।
अधीर रंजन का कहना है कि राहुल गांधी की लोकप्रियता विरोधियों को हजम नहीं हो रही है। इसलिए विरोधी हरसंभव कोशिश करके राहुल गांधी के लिए मुश्किलें खड़ी करने की कोशिश कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
आज 99 साल के हुए आडवाणी, PM मोदी ने दी बधाई, पुराने दिनों को किया याद
10 mins agoLIVE: PM मोदी ने दिवाली की शुभकामनाएं दीं, सैनिकों के साथ मनाएंग त्योहार
1 hr agoरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों के साथ मनाया दिवाली का जश्न
11 hrs agoआज का 'लक्ष्मी' मंत्र: चमके बाजार, EMI का मायाजाल और युवाओं का वित्तीय संकट
14 hrs agoकेरल को 'जंतर-मंतर' बनाने CJP के प्रोटेस्ट में पहुंचे अभिजीत दीपके
15 hrs ago'इस बार भी वीर जवानों के साथ...', दिवाली पर PM मोदी का संदेश
18 hrs ago'इंदिरा पर दबाव था , सिर्फ संजय नहीं जिम्मेदार', इमरजेंसी पर बोलीं सोनिया
19 hrs agoक्या है क्राइम-अपराध में अंतर? बिहार CM ने विवादित बयान देकर छेड़ी बहस
20 hrs agoअमेरिका की उस जमीन पर बस रहे हजारों भारतीय, जहां कभी हुआ था नरसंहार
21 hrs agoफारूक-उमर अब्दुल्ला ने नाराज विधायकों को मनाया, कैबिनेट बदलाव पर क्या हुआ?
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines