कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देश में लागू की गई E20 ईंधन की व्यवस्था के मुद्दे को लेकर शुक्रवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि इस मामले में ‘दाल में कुछ काला नहीं, बल्कि पूरी दाल ही काली है.’ उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो जारी किया है. वीडियो में उन्होंने कहा कि E20 से लोगों को बहुत नुकसान हो रहा है तथा आने वाले समय में वह इस मामले को बड़े स्तर पर उठाएंगे.
क्या बोले राहुल गांधी?
राहुल गांधी ने कहा, ‘E20 का मुद्दा बहुत बड़ा है. सामान्य तौर पर कहा जाता है कि दाल में कुछ काला है, लेकिन यहां तो पूरी दाल ही काली है.’ राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि ई20 के कारण लोगों की कार और स्कूटर प्रभावित हो रहे हैं तथा उनकी जिंदगी तबाह हो रही है. न्होंने दावा किया कि इस व्यवस्था के जरिए लोगों से ‘सीधी चोरी’ की जा रही है.
राहुल गांधी ने कहा कि किसी भी अभियान में घटनाओं का क्रम तय करना पड़ता है, लेकिन मौजूदा समय में भ्रष्टाचार इतना अधिक है कि अनेक घटनाक्रम एक साथ सामने हैं.
यह भी पढ़ें :0 क्या E20 के बाद अब देश में चलेगा E30 पेट्रोल? जानिए अगले 5 सालों का पूरा इथेनॉल मास्टरप्लान
सरकार का क्या है कहना?
पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने बीते 10 जुलाई को कहा था कि 20 प्रतिशत एथनॉल मिश्रित पेट्रोल E20 के इस्तेमाल से कुछ वाहनों में ‘माइलेज’ तीन से पांच प्रतिशत तक कम हो सकती है, लेकिन इसके बदले मिलने वाली ऊर्जा सुरक्षा, कम कार्बन उत्सर्जन और बेहतर इंजन प्रदर्शन जैसे लाभ कहीं अधिक अहम हैं. मंत्रालय ने कहा था कि E20, E10 या शुद्ध पेट्रोल की तुलना में ‘अधिक स्वच्छ, बेहतर गुणवत्ता वाला और अधिक दक्ष ईंधन है.’
यह भी पढ़ें : नॉर्मल पेट्रोल vs E20: क्या नॉर्मल पेट्रोल के मुकाबले E20 पेट्रोल बनाने में कम खर्च आता है? जानिए पूरा गणित
मंत्रालय ने कहा था कि इसे वर्षों तक वैज्ञानिक परीक्षण, वाहन विनिर्माताओं के साथ परामर्श और घरेलू एथनॉल उत्पादन क्षमता बढ़ाने के बाद ही लागू किया गया है.
संबंधित खबरें
बांग्लादेश सीमा पर सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा के लिए बने 4 नए आर्मी बेस
58 mins agoनेतन्याहू ने PM मोदी से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर किया आमंत्रित
1 hr ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
3 hrs agoफ्रांस-भारत में प्रोटेस्ट के बीच लिंक होने का दावा, BJP ने कांग्रेस को घेरा
3 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद सबने माना ब्रह्मोस का लोहा, CEO ने बताई मिसाइल की ताकत
4 hrs agoदिल्ली-NCR में कब-कौन तय करता है Grap, कैसे और कौन-सा फेज होगा लागू?
5 hrs agoवेनेजुएला-रूस ऑयल, ट्रेड डील... रुबियो के दौरे से भारत को क्या मिल सकता है?
6 hrs agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
6 hrs agoकल SIR के विरोध में दिल्ली में बड़ा मार्च, दीपके-नेहा को भी न्योता
7 hrs agoसोनिया गांधी का इंस्टाग्राम डेब्यू, पहले ही पोस्ट पर आए लाखों व्यूज
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines